,

बालोद: 8 करोड़ के डिवाइडर निर्माण में बड़ी लापरवाही ! मुख्य मार्ग खुदा पड़ा, 1 महीने से काम बंद; पानी सप्लाई ठप, 30 अक्टूबर को चक्काजाम की चेतावनी

Balod: Gross negligence in the construction of an 8 crore rupee divider! The main road is dug up, work has been halted for a month; water supply has been disrupted, and a road blockade is being warned on October 30th.

रिपोर्ट- राजेश साहू, एडिट- विजय नंदन

बालोद: बालोद नगर से राजनांदगांव की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर 8 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बन रहे डिवाइडर का काम ठेकेदार और लोक निर्माण विभाग (PWD) की लापरवाही के कारण बीते एक महीने से ठप पड़ा है। सड़क को एक तरफ से खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे पूरे नगर के लोगों के लिए भारी मुसीबत खड़ी हो गई है।

खुदी सड़क से बढ़ी परेशानी

बालोद नगर का यह एकमात्र मुख्य मार्ग है। सड़क खुदी होने के कारण आम जनता को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा मुश्किल सड़क किनारे रहने वाले लोगों को हो रही है, जो अपने घरों में ही कैद होकर रह गए हैं, क्योंकि उनके घरों के सामने मलबा और गड्ढे हैं।

पानी सप्लाई भी हुई ठप

निर्माण कार्य में लापरवाही का आलम यह है कि सड़क खोदने के कारण कई जगहों पर पानी सप्लाई की पाइपलाइन भी टूट गई है, जिससे कई घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। इस दोहरी परेशानी के चलते आम जनता में डिवाइडर निर्माण को लेकर गहरा आक्रोश है।

विपक्ष हुआ मुखर, दी चक्काजाम की चेतावनी

इसी समस्या को लेकर बालोद नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विकास चोपड़ा, पार्षद और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष कसीमुद्दीन के नेतृत्व में विपक्षी दल के नेता लोक निर्माण विभाग के दफ्तर पहुंचे। वहां अधिकारी नहीं मिलने पर उन्होंने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद नेताओं ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से चालू किया जाए और जनता की परेशानी दूर की जाए। पूर्व अध्यक्ष विकास चोपड़ा और नेता प्रतिपक्ष कसीमुद्दीन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही काम शुरू नहीं हुआ और जनता की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आगामी 30 अक्टूबर को मजबूरन सड़क पर धरना प्रदर्शन कर चक्काजाम किया जाएगा।

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल में न्यूज के नाम पर 4 करोड़ की वसूली,…

PM Modi की मंत्रियों को सलाह, बोले- ‘खाओ, पियो और मौज करो’ हमारी संस्कृति नहीं; बचत बढ़ाएं, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में कल से बारिश का अलर्ट, 50 किमी की…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल में न्यूज के नाम पर 4 करोड़ की वसूली,…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 19 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

QUAD: पीएम मोदी ने उठाया तिरंगे वाला मार्कर, अमेरिकी पॉडकास्टर बोले- ट्रंप के अहंकार को दिया जवाब

QUAD: मनीला में आयोजित क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री…

USA में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- आर्थिक आपदा की ओर बढ़ रहा भारत; SIR पर भी उठाए सवाल

USA: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों दो दिवसीय अमेरिका…

Kulgam मुठभेड़ में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, सरेंडर की अपील ठुकराने का वीडियो आया सामने

Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई…

Trump की हत्या की साजिश रचने वाले पाकिस्तानी को 27 साल 6 महीने की जेल, ईरान की IRGC से जुड़े थे तार

Trump: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई प्रमुख नेताओं की हत्या…

Karthigai Deepam Controversy: थलपति विजय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार, मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक की मांग

Karthigai Deepam Controversy: तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम…