,

Horoscope: जानें आज का राशिफल

https://swadeshlive.com/aaj-ka-rashifal-19-august-2026/

Horoscope: 9 मई 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास और शुभ फल देने वाला माना जा रहा है। इस दिन कई दुर्लभ और शुभ योगों का निर्माण हो रहा है, जिसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार, सर्वार्थ सिद्धि, बुधादित्य, मालव्य, वाशि और सुनफा योग के संयोग से कई राशियों को करियर, धन और पारिवारिक जीवन में लाभ मिलने के संकेत हैं।

शुभ योग और ग्रहों की स्थिति बनाएगी खास संयोग

शनिवार को दोपहर 02:03 बजे तक सप्तमी तिथि रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि शुरू होगी। वहीं, रात 11:25 बजे तक श्रवण नक्षत्र प्रभावी रहेगा और बाद में धनिष्ठा नक्षत्र का प्रभाव शुरू होगा। चंद्रमा पूरे दिन मकर राशि में गोचर करेंगे, जिससे कई राशियों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

शुभ कार्यों के लिए दोपहर 12:15 से 01:30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त और 02:30 से 03:30 बजे तक लाभ-अमृत चौघड़िया बेहद शुभ रहेगा। हालांकि सुबह 09:00 से 10:30 बजे तक राहुकाल रहेगा, इसलिए इस दौरान नए कार्य शुरू करने से बचने की सलाह दी गई है।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यस्थल पर सतर्क रहने की जरूरत है। पुराने प्रयासों का लाभ मिल सकता है और आमदनी में वृद्धि के संकेत हैं। मानसिक थकान महसूस हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा। नए निर्माण कार्य या यात्रा की योजना बन सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और मानसिक शांति बनी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लोगों को दिन की शुरुआत में तनाव महसूस हो सकता है। हालांकि आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए व्यापारिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। नए काम शुरू हो सकते हैं। हालांकि जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन शानदार रहने वाला है। करियर में सफलता मिलेगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में भागीदारी के अवसर मिल सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों को कार्यों में देरी और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि व्यापार और नौकरी में आपकी बुद्धिमत्ता काम आएगी। जीवनसाथी के साथ विवाद से बचें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। परिवार के बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां कम हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

नौकरी और प्रेम जीवन दोनों में मिलेगा सहयोग

वृश्चिक राशि वालों को करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और विवाहित जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए। कार्यस्थल पर आपकी समझदारी काम आएगी। प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति बन सकती है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा। नौकरी परिवर्तन के प्रयास सफल हो सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांस बना रहेगा और पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ के संकेत हैं। करियर में सफलता मिलेगी, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में गलतफहमियां दूर होने की संभावना है।

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…