,

Tree Branch Accident: खैरागढ़-डोंगरगढ़ मार्ग पर बड़ा हादसा टला, चलती कार पर गिरी पेड़ की विशाल सूखी डाल

Tree Branch Accident

Tree Branch Accident: ओवरलोड ट्रक की टक्कर से टूटी डाल, पटवारी दिव्यांश राजपूत बाल-बाल बचे

Tree Branch Accident: खैरागढ़-डोंगरगढ़ मार्ग पर अमलीडीह खुर्द के पास शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। डोंगरगढ़ से खैरागढ़ की ओर आ रही स्विफ्ट डिजायर कार (CG 07 BC 8100) पर अचानक पेड़ की विशाल सूखी डाल गिर गई। हादसे में कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि चालक पटवारी दिव्यांश राजपूत सुरक्षित बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुराने टायरों से भरा एक ओवरलोड ट्रक सड़क किनारे झुकी हुई पेड़ की डाल से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सूखी डाल टूटकर पीछे चल रही कार पर जा गिरी। घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

Tree Branch Accident: प्रशासन की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा, लंबे समय से हटाने की थी मांग

घटना की सूचना मिलते ही खैरागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर गिरी डाल को हटाकर यातायात बहाल कराया। क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को थाना ले जाया गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे मौजूद यह खतरनाक पेड़ लंबे समय से हादसे को न्योता दे रहा था और इसे हटाने की मांग कई बार की जा चुकी थी, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।

गौरतलब है कि यह मार्ग डोंगरगढ़ से होते हुए मध्यप्रदेश के लांजी तक जाता है, जहां प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में समय रहते पेड़ों की कटाई और सड़क सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।

read also: भारत को मिला नया CDS: लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि संभालेंगे जिम्मेदारी

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…