PMGSY Inspection : PMGSY के कार्यों के निरीक्षण और पर्यवेक्षण के लिए जारी हुआ नया आदेश
PMGSY Inspection : एमसीबी जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत चल रहे कार्यों को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है। अब जनपद पंचायत खड़गवां के अंतर्गत आने वाले सभी कार्यों का निरीक्षण और पर्यवेक्षण पड़ोसी कोरिया जिले के अधिकारी करेंगे।जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भीम सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि एमसीबी जिले में पीएम जनमन योजना के तहत बड़ी संख्या में सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत होने के कारण कार्यों के प्रभावी निरीक्षण और मॉनिटरिंग के लिए यह निर्णय लिया गया है।

PMGSY Inspection : खड़गवां ब्लॉक की जनमन योजना सड़कों की मॉनिटरिंग दूसरे जिले के अधिकारी करेंगे
PMGSY Inspection : आदेश के तहत जनपद पंचायत खड़गवां के समस्त कार्यों के निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी परियोजना क्रियान्वयन इकाई कोरिया के कार्यपालन अभियंता को सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि विभागीय स्तर पर कार्यों की संख्या इतनी अधिक हो गई है कि स्थानीय स्तर पर उनकी निगरानी में कठिनाई आ रही थी।इस फैसले को लेकर अब प्रशासनिक व्यवस्था और विभागीय कार्यक्षमता पर भी सवाल उठने लगे हैं। आमतौर पर विभाग अपने जिले में अधिक से अधिक काम लेकर बेहतर प्रदर्शन की कोशिश करते हैं, लेकिन यहां स्थिति इसके उलट दिखाई दे रही है।
PMGSY Inspection : वहीं इस पूरे मामले पर श्याम बिहारी जायसवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है और जरूरत पड़ने पर बेहतर मॉनिटरिंग के लिए ऐसे प्रशासनिक फैसले लिए जाते हैं।खड़गवां ब्लॉक में बनने वाली पीएम जनमन योजना की सड़कों की गुणवत्ता और प्रगति पर कोरिया जिले के अधिकारी नजर रखेंगे।

