,

फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ दिल्ली में टैक्स फ्री, मेजर शैतान सिंह भाटी की शौर्य गाथा देखने उमड़े दर्शक

- Advertisement -
Ad imageAd image
फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ दिल्ली में टैक्स फ्री, मेजर शैतान सिंह भाटी की शौर्य गाथा देखने उमड़े दर्शक

फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘120 बहादुर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और रिलीज के साथ ही देशभर में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से लगातर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच फिल्म के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है-दिल्ली सरकार ने ‘120 बहादुर’ को टैक्स फ्री घोषित कर दिया है।

120 Bahadur Trailer: 'यहीं लड़ेंगे... यहीं मरेंगे' चीन से लोहा लेने वाले  मुट्ठी भर भारतीय जवानों की कहानी - 120 bahadur trailer review farhan akhtar  indo china war rezang la ntcpsm - AajTak

दिल्ली में टैक्स फ्री होने से बढ़ेगी दर्शकों तक पहुंच

1962 के भारत-चीन युद्ध में रेज़ांग ला की अमर वीरगाथा पर आधारित यह फिल्म भारतीय सेना के 120 बहादुर जवानों की कहानी बयां करती है। टैक्स फ्री होने के फैसले के बाद राजधानी में फिल्म के टिकट अब सस्ते दामों पर मिलेंगे, जिससे अधिक लोग इस ऐतिहासिक संघर्ष को बड़े पर्दे पर देख पाएंगे। फिल्म को मिल रहा सम्मान जवानों की वीरता को सच्ची श्रद्धांजलि है।

सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐसा पोस्ट

सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट करते हुए फिल्म की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि ‘120 बहादुर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय सेना की चार्ली कंपनी (13 कुमाऊं रेजिमेंट) के 120 सैनिकों की बहादुरी और त्याग को समर्पित भावपूर्ण श्रद्धांजलि है।
उन्होंने मेजर शैतान सिंह भाटी की लीडरशिप की सराहना करते हुए कहा कि उनकी शहादत भारत के सैन्य इतिहास में अदम्य साहस की पहचान है। इसी सम्मान में दिल्ली सरकार ने फिल्म को टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है।

फिल्म में क्या है कहानी?

120 Bahadur | Movie Explained | Farhan Akhtar | Raashii Khanna |RAZNEESH  'RAZY' GHAI | 2025 - YouTube

फिल्म ‘120 बहादुर’ 1962 के युद्ध में रेज़ांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित है, जहां
13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 सैनिकों ने अद्भुत साहस के साथ दुश्मनों को रोकते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था।

फरहान अख्तर फिल्म में मेजर शैतान सिंह भाटी (पीवीसी) का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने अपने सैनिकों के साथ मिलकर ऐसी वीरता दिखाई जो हमेशा के लिए इतिहास में अमर हो गई।
फिल्म की धड़कन है एक ही पंक्ति:
“हम पीछे नहीं हटेंगे।”

टीम और निर्माण

फिल्म का निर्देशन रजनीश ‘रेजी’ घोष ने किया है और इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) तथा अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़) ने प्रोड्यूस किया है। रिलीज के बाद से ही फिल्म थिएटर्स में दर्शकों को भावुक और प्रेरित कर रही है।

Kotwar Strike Khairagarh : कोटवार नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का आरोप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कोटवार

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Kotwar Strike Khairagarh : खैरागढ़ जिले में कोटवार नियुक्ति

Mitchell Starc का मैके टेस्ट में कहर, 22 गेंदों में खोला पंजा; डेल स्टेन को पीछे छोड़ रचा बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी