,

फिरोजाबाद: दो करोड़ की लूटकांड का खुलासा, GRP जवान निकला लुटेरा, 5 लाख बरामद

Encourage natural and organic farming: CM Dr. Yadav

रिपोर्ट- प्रेमपाल सिंह, एडिट- विजय नंदन

फिरोजाबाद: दो करोड़ रुपये की सनसनीखेज लूटकांड मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस लूट में शामिल आगरा जीआरपी (GRP) के मुख्य आरक्षी अनुज प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी पुलिसकर्मी ने लूट की साजिश रची थी और वारदात को अंजाम देने में मुख्य आरोपी की मदद की थी। पुलिस ने आरोपी के पास से 5 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं, जो लूटी गई रकम का हिस्सा बताया जा रहा है। आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। इससे पहले इस लूटकांड के मुख्य आरोपी नरेश पंडित को एएसपी अनुज चौधरी (जिन्हें सिंघम के नाम से जाना जाता है) ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। पुलिस अब इस गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

एएसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने बताया कि, लूटकांड में शामिल सभी आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और लूटी गई पूरी रकम की बरामदगी के प्रयास लगातार जारी हैं।”

इस खुलासे के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है, क्योंकि वारदात में एक वर्दीधारी सिपाही की संलिप्तता ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…