By: Ravi Sen
सागर: लोकायुक्त ने ग्राम पंचायत जमुनिया के रोजगार सहायक को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। हितग्राही शकुन बाई का प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था। जिसकी तीसरी किस्त आनी थी। रोजगार सहायक मुन्ना लाल सौर द्वारा तीसरी किस्त डालने एवं जियो टैग के एवज में पीड़िता शकुन बाई से तीन हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। जिसके बाद पीड़िता शकुन बाई ने इसकी शिकायत लोकायुक्त सागर में की। पीड़िता के आवेदन की सत्यता की पुष्टि करने के बाद सागर लोकायुक्त ने रोजगार सहायक के निवास पर शकुन बाई से दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रोजगार सहायक मुन्ना लाल सौर को रंगे हाथ पकड़ लिया और आगे की करवाई के लिए बंडा थाने पहुँचे।

शीर्ष 10: छिपा सच: बीबीसी पर जुर्माना, मणिपुर में खामोशी का राज
2011 से 2025 तक: भारत की ऑस्ट्रेलिया पर लंबे समय बाद नॉकआउट जीत
16 मार्च 2025 का राशिफल: किस राशि के लिए आज का दिन लाएगा प्यार और सुख?





