हाथी की कुए में गिरने से हुई मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां के गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ थाना क्षेत्र के गोपो गांव में बीती रात एक जंगली हाथी कुएं में गिर गया। जिसकी वजह से हाथी की मौत हो गई। जानकारी देते हुए धवैया पंचायत के मुखिया तेजलाल महतो ने बताया कि हाथी रात के समय बारी और खेतों में लगी फसल खाने के लिए गांव में आया था। इसी दौरान अंधेरे में उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरा। हालांकिए घटना को किसी ने प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखाए लेकिन सुबह ग्रामीणों ने हाथी को कुएं में गिरा हुआ पाया।

वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू

हाथी मुँह के बल कुएं में गिरा हुआ हैए और प्रथम दृष्टि से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी मौत हो चुकी है। वन विभाग को तुरंत सूचना दी गई हैए और हाथी को कुएं से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस प्रक्रिया में ग्रामीण और वन विभाग के अधिकारी काफी मशक्कत कर रहे हैं। मुखिया तेजलाल महतो ने बताया कि जिस किसान का यह कुआं हैए उसे भी इस घटना के कारण नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने वन विभाग से अपील की है कि रेस्क्यू कार्य के साथ-साथ किसान के नुकसान की भरपाई के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

ठगी मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 विदेशी नागरिक सहित 62 आरोपी गिरफ्तार!…..यह भी पढ़े

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की