मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वदेश न्यूज की स्मारिका ‘विरासत से विकास’ एवं ‘संकल्प राष्ट्रवाद का’ को सराहा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Election fire ignited in Bihar, BJP got angry, Lalu added Gujarat connection amidst the political fire

by: vijay nandan

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वदेश न्यूज चैनल के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रकाशित स्मारिका “शानदार 10 साल, संकल्प राष्ट्रवाद का” की सराहना की है। शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोनों स्मारिकाओं का विमोचन कर उनका अवलोकन भी किया। स्वदेश न्यूज के चैनल हेड आर. पी. श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को “शानदार 10 साल, संकल्प राष्ट्रवाद का” और “विरासत से विकास” शीर्षक से प्रकाशित दोनों स्मारिकाएँ भेंट कीं। ‘विरासत से विकास’ स्मारिका नई शिक्षा नीति पर आधारित है। इस स्मारिका में प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के कुलगुरूओं के लेख प्रकाशित किए गए हैं। ये स्मारिका न केवल मीडिया की रचनात्मकता को दर्शाती हैं बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य भी करती है। इसके साथ ही स्वदेश न्यूज के शानदार 10 साल, ‘संकल्प राष्ट्रवाद का’ स्मारिका में पिछले 11 वर्षों में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हुई देश की समृद्धि और प्रगति का आलेखों के माध्यम से विस्तारित उल्लेख किया गया है।

इस अवसर पर स्वदेश न्यूज के इनपुट हेड अजय निगम भी मौजूद थे। स्वदेश न्यूज ने पिछले 10 वर्षों में पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के साथ सनातन, राष्ट्रवाद, समाज और विकास जैसे विषयों को केंद्र में रखकर चैनल ने रचनात्मक पत्रकारिता का उदाहरण प्रस्तुत किया है। स्वदेश न्यूज चैनल का ध्येय वाक्य है “सबसे पहले देश”।

Tree Cutting Accident: बरगद का पेड़ काटते समय डंगाल के नीचे दबकर ग्रामीण की मौत

Tree Cutting Accident: गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक