,

Education Department: भितरवार में निजी विद्यालयों की बैठक, अपार आईडी निर्माण में तेजी लाने पर जोर

Education Department

Report: Santosh Saravgee

Education Department शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण योजना के तहत विद्यार्थियों की APAAR ID तैयार करने की प्रक्रिया को गति देने के लिए बीआरसीसी कार्यालय भितरवार में निजी विद्यालयों के प्राचार्यों एवं संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने विद्यालय प्रबंधन को लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

Education Department शैक्षणिक योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

बैठक में बीआरसीसी नरहरि मिश्रा तथा एईओ एस.आर. सरल ने विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक छात्र की APAAR ID बनाना वर्तमान में विभाग की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में इस कार्य की प्रगति अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंची है, इसलिए सभी निजी विद्यालय आगामी दो दिनों के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करें।

इसके अलावा नवीन प्रवेश, साक्षरता पंजीयन, ड्रॉप बॉक्स और अन्य विभागीय गतिविधियों की भी विस्तृत जानकारी साझा की गई। विद्यालयों से नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।

Education Department अनुपस्थित विद्यालयों की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जाएगी

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बैठक में सभी अशासकीय विद्यालयों की उपस्थिति अनिवार्य थी। बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले विद्यालयों की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हित से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सभी संस्थानों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

बैठक में बीएसी मुकेश यादव, राजीव गुप्ता, सीएसी अनिल शिवहरे, शिवकुमार लक्षकार सहित कई विद्यालयों के संचालक, प्रधानाध्यापक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Read this: Islamic NATO: मक्का समझौते पर ईरान का तंज, कहा- कागजी डील से नहीं मिलेगी सऊदी को स्थायी सुरक्षा

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. CEC के खिलाफ MP…

अचानक बदल गया AI का नाम! ट्रंप बोले- ‘ये आर्टिफिशियल नहीं’, जानें अब क्या होगा नया नाम

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से विस्तार पूरी दुनिया में…

Trump ने सुंदर पिचाई को कहा ‘मॉन्स्टर’, बोले- ‘इतने बड़े हैं कि कोई जानता भी नहीं’

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. प्रोफेसर ने छात्राओं से…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. CEC के खिलाफ MP…

Uttarakhand Glacier Melting: तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर, बढ़ रहा ग्लेशियर झीलों के फटने का खतरा

Uttarakhand Glacier Melting: पिघलते ग्लेशियरों ने बढ़ाई चिंता उत्तराखंड के ग्लेशियर तेजी…

Raipur Mall Parking: अब अंबुजा मॉल में नहीं लगेगा पार्किंग चार्ज

Raipur Mall Parking को लेकर रायपुर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने…