कवासी लखमा के बेटे के घर ईडी की रेड

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ED raids Kawasi Lakhma's son's house

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी और नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के घरों पर ईडी की टीम सीआरपीएफ के जवानों के साथ पहुंची थी। टीम ने घर पहुंचते ही अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। ईडी की टीम लगातार कांग्रेस नेताओं से पूछताछ कर रही है।

बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव से पहले ED की यह बड़ी कार्रवाई है। मिली जानकारी के मुताबिक हरीश कवासी और राजू साहू के घर के बाहर सीआरपीएफ के जवानों को तैनात कर दिया गया है। फिलहाल ईडी के अधिकारी दोनों नेताओं से पूछताछ कर रहे हैं। वहीं ईडी के रेड से सियासत में हड़कंप मच गया है।

लखमा के घर पहुंची ईडी की टीम

सुकमा में रेड के दौरान ईडी की टीम पूर्व मंत्री और वर्तमान कोंटा विधायक कवासी लखमा के बेटे हरीश कवासी के घर मौजूद है। छापामार कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षा बल भी मौजूद है। बता दें कि कवासी लखमा पूर्व आबकारी मंत्री रह चुके हैं। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें प्रत्याशी बनाया था। सुकमा जिले में शनिवार की सुबह से ही ईडी की रेड चल रही है। विभाग ने बड़े कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर छापा मारा है। ईडी की टीम जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी और सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू के घर पर मौजूद है।

Religious Procession: कोटा में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

Religious Procession: ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए

Road Accident: एनएच-52 पर पिकअप पलटने से 10 घायल, रींगस में बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित पिकअप लाखनी मोड़ के पास पलटी, मची अफरा-तफरी Road

Road Accident: थाने के सामने भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर

Road Accident: तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई Road Accident:

Political Statement: हांसी में कांग्रेस सांसद जयप्रकाश का हमला, बीजेपी और इनेलो पर साधा निशाना

Political Statement: इनेलो और बीजेपी नेताओं पर तीखे बयान, भाषा और नीतियों

Pilibhit में पुलिस एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी बदमाश सहादत अली ढेर, पैर में लगी गोली

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पुलिस ने

Nawada: अनाइठ मोहल्ले में किराए के मकान में मिला युवक का शव, सनसनी

Report: Neha gupta Nawada शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ (सिद्धार्थ

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार, 19 अप्रैल 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण