,

ईस्ट इंडिया टाइटल बॉक्सिंग चैंपियनशिप: 2025 का रांची में भव्य समापन

East India Title Boxing Championship: 2025 to conclude in Ranchi

इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा बॉक्सरों को मिले लाखों के नगद पुरस्कार: डॉ. राकेश मिश्र

रांची, 6 अक्टूबर 2025।इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) द्वारा आयोजित ईस्ट इंडिया टाइटल बॉक्सिंग चैंपियनशिप: 2025 का आज रांची में अत्यंत भव्यता और गरिमा के साथ समापन हुआ।
चार राज्यों — झारखंड, बिहार, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल — के सैकड़ों महिला एवं पुरुष बॉक्सर इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में शामिल हुए।
पं. बंगाल बनी ओवरऑल चैंपियन, झारखंड ने स्वर्ण पदकों की झड़ी लगाई:
प. बंगाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि झारखंड के खिलाड़ियों ने कई वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रचा।

समापन समारोह की झलकियाँ:

समापन समारोह में इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, नगद राशि एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए।
समारोह में विशिष्ट अतिथि श्री धींगरा जी ने सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। सभी रेफरी और जजों का आभार व्यक्त किया तथा खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

ईस्ट इंडिया एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष श्री संजीव कुमार एवं सचिव श्री राजीव बनर्जी के विशेष योगदान से यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
दोनों ने सभी राज्यों के दलों, प्रशिक्षकों, चिकित्सकों और निर्णायकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।समापन सत्र के दौरान आयोजकों ने झारखंड सरकार का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने प्रतियोगिता के लिए स्टेडियम एवं अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराईं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों के जज़्बे और खेल भावना की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान हुआ, जिसके साथ पूरा स्टेडियम देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।इसके बाद सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी ट्रॉफियाँ और पदक लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।

पुरुष वर्ग परिणाम:

लाइट वेट (60 किग्रा)
• स्वर्ण: आदित्य कुमार (बिहार)
• रजत: सुशील कुमार (ओडिशा)
• कांस्य: प्रिंस कुमार शर्मा (बिहार बी), आयुष कुमार (झारखंड)

वेल्टर वेट (65 किग्रा)
• स्वर्ण: हिमांशु सैकिया (पश्चिम बंगाल)
• रजत: मुन्ना कुमार (बिहार)
• कांस्य: राजेश दे (पश्चिम बंगाल सी), अरिजीत हेम्ब्रम (पश्चिम बंगाल बी)

बैंटम वेट (55 किग्रा)
• स्वर्ण: मुकु सिंह (बिहार डी)
• रजत: सौरभ कुमार (बिहार बी)
• कांस्य: शेखर कुमार, मोहम्मद शाहजहां खान (झारखंड)

लाइट मिडिल वेट (70 किग्रा)
• स्वर्ण: रोहन (पश्चिम बंगाल)
• रजत: ज्ञानेंद्र कुमार (पश्चिम बंगाल सी)
• कांस्य: रबी फ्रांसिस, ऋषि (झारखंड)

लाइट हेवी वेट (80 किग्रा)
• स्वर्ण: सचिन कुमार पांडे (झारखंड)
• रजत: चिरंजीत बावरी (पश्चिम बंगाल)
• कांस्य: गणेश गुप्ता, सचिन कुमार (बिहार बी)

हेवी वेट (90 किग्रा)
• स्वर्ण: प्रियंशु मिश्रा (झारखंड)
• रजत: हर्ष आनंद (झारखंड बी)

सुपर हेवी वेट (+90 किग्रा)
• स्वर्ण: खारानंदा रेगोन (पश्चिम बंगाल बी)

महिला वर्ग परिणाम:

फ्लाई वेट (51 किग्रा)
• स्वर्ण: मुस्कान परवेन (बिहार)
• रजत: प्रिया राय (पश्चिम बंगाल सी)
• कांस्य: तोतान नंदी (पश्चिम बंगाल)

बैंटम वेट (54 किग्रा)
• स्वर्ण: हाइमंती चटर्जी (पश्चिम बंगाल बी)
• रजत: अनु प्रिया (बिहार)
• कांस्य: मामोनी गोवाला (पश्चिम बंगाल)

Jhiram Valley Verdict: झीरम घाटी फैसले पर कांग्रेस की पत्रकारवार्ता, NIA जांच पर उठाए सवाल

Jhiram Valley Verdict: छत्तीसगढ़ के कोरबा में जिला कांग्रेस कमेटी ने झीरम

Lakhanpur Police Cattle Rescue: लखनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो पिकअप से 8 मवेशी बरामद

Lakhanpur Police Cattle Rescue: छत्तीसगढ़ के लखनपुर थाना पुलिस ने चैनपुर काजू

Bahraich News: बहराइच में पुलिस की बड़ी कामयाबी, 26 लाख से ज्यादा कीमत के 107 गुम मोबाइल बरामद

रिपोर्ट;- शबीहुल हसनैन,शानू Bahraich News बहराइच में जनपद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस

Sheikhpura News: शेखपुरा में बाढ़ का कहर, सहारा-बटौरा गांव में घुसा हरोहर नदी का पानी; जनजीवन प्रभावित

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura News शेखपुरा जिले के घाट कुसुम्भा टाल क्षेत्र