,

दिल्ली से वृंदावन तक धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू एकता यात्रा शुरू, बोले- “हम तलवार नहीं, विचारों की लड़ाई लड़ते हैं”

दिल्ली से वृंदावन तक धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू एकता यात्रा शुरू, बोले- “हम तलवार नहीं, विचारों की लड़ाई लड़ते हैं”

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शुक्रवार को दिल्ली के कात्यायनी माता मंदिर से ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 2.0’ की शुरुआत की। यह यात्रा 7 नवंबर से 16 नवंबर तक चलेगी और वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में जाकर समाप्त होगी। इस पदयात्रा में देशभर से 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

‘तलवार नहीं, विचारों की लड़ाई लड़नी है’
यात्रा के शुभारंभ पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- “हम तलवार नहीं, विचारों की लड़ाई पर विश्वास करते हैं। यह यात्रा किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि सनातन की एकता और जागरण का प्रतीक है।” उन्होंने कहा कि “हिंदू राष्ट्र आज नहीं तो कल बनेगा, यह विचारों की क्रांति की शुरुआत है।”

Dhirendra Shastri's padayatra will begin on November 7. | धीरेंद्र शास्त्री  की पदयात्रा 7 नवंबर से शुरू होगी: दिल्ली से वृंदावन तक सनातन एकता का संदेश  देंगे, कई संत ...

विचारों को जगाने वाली वैचारिक क्रांति
शास्त्री ने दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब में कहा था कि यह केवल यात्रा नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन है। इसमें हर सनातनी की भागीदारी जरूरी है। यात्रा के दौरान जिरखौर, फरीदाबाद, होडल, मित्रोल, सीकरी और कोसी जैसे स्थानों से गुजरते हुए विश्व को हिंदू एकता का संदेश देने की बात कही गई।

दिल्ली से यात्रा शुरू करने की वजह
शास्त्री ने बताया कि पदयात्रा दिल्ली से इसलिए शुरू की गई क्योंकि यह शक्ति और माया की नगरी है, और यह यात्रा भक्ति व महादेव की नगरी वृंदावन में जाकर समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि यह हनुमान जी की आध्यात्मिक यात्रा है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए हिंदू एकता का परचम थमाएगी।

यह खबर भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी से उड़ानों की रफ्तार थमी, 100 से ज्यादा फ्लाइटें हुईं प्रभावित

ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
दिल्ली पुलिस ने यात्रा को ध्यान में रखते हुए दक्षिणी दिल्ली के कई रास्तों पर यातायात नियंत्रण और डायवर्जन की व्यवस्था की है।

शादी के 5 महीने बाद अलग हुए Badshah और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर किया ऐलान

Badshah: रैपर और सिंगर बादशाह की निजी जिंदगी को लेकर लंबे समय

SCO Summit में पीएम मोदी की जिनपिंग से मुलाकात, वीडियो आया सामने

SCO Summit: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO

PM Modi ने 7.8% GDP ग्रोथ पर जताई खुशी, बोले- संकटों के बीच भी तेज रफ्तार से बढ़ रहा भारत

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ

CG: Top 10 News

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर में प्रेमिका की हत्या,