धमतरी: गौ तस्करी पर भखारा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dhamtari: Big action by Bhakhara police station on cow smuggling

रिपोर्ट- वैभव चौधरी

29 गौवंश के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। जिले में गौवंश तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। भखारा थाना पुलिस ने 29 गौवंश के साथ 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 3 वार्ड पंच भी शामिल हैं।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

भखारा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोलियारी मोड़ के पास कुछ लोग गौवंश को मारते-पीटते क्रूरता पूर्वक तस्करी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

दुर्ग जिले के रहने वाले हैं आरोपी

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी दुर्ग जिले के ग्राम कौही के निवासी हैं। मौके से 29 गौवंश को बरामद कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

जेल भेजे गए आरोपी

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की और उन्हें जेल भेज दिया गया।

Ramchandrapur Encroachment Removal: बलरामपुर के रामचन्द्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Ramchandrapur Encroachment Removal: एसडीएम और राजस्व-वन विभाग की मौजूदगी में चल रहा

MP TOP 10: शिक्षा, सुरक्षा और विकास से जुड़ी अहम अपडेट्स पर एक नजर

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी