,

भानुप्रतापपुर में किसान संघ का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

Demonstration of Kisan Sangh in Bhanu Pratappur, memorandum submitted to SDM

रिपोर्ट- अभिषेक सिंह

भानुप्रतापपुर, 19 सितम्बर 2025। रिपोर्ट – अभिषेक सिंह।
किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ ने शुक्रवार को भानुप्रतापपुर तहसील कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान और संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने खाद की काला बाजारी रोकने और पिछली सरकार से बकाया किस्त दीपावली से पहले जारी करने की मांग उठाई।


किसानों ने जताई नाराजगी

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी दिलदार सिंह पंवार ने अधिकारियों और खाद विक्रेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि किसानों और संघ के पदाधिकारियों के साथ लगातार दुर्व्यवहार किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में किसानों को और ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


SDM को सौंपा ज्ञापन

किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर SDM को ज्ञापन सौंपा। इसमें मुख्य रूप से खाद की काला बाजारी पर रोक, किसानों के साथ सम्मानजनक व्यवहार और लंबित किस्तों का समय पर भुगतान शामिल है।

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समय पर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।