,

दिल्ली धमाका: आरोपी उमर की पहली तस्वीर और कार का CCTV फुटेज आया सामने

- Advertisement -
Ad imageAd image
दिल्ली धमाका: आतंकी उमर की पहली तस्वीर और कार का CCTV फुटेज आया सामने

लाल किले के पास हुए भीषण धमाके में शामिल डॉ. मोहम्मद उमर की पहली तस्वीर सामने आई है। सोमवार शाम हुए इस ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत और 24 घायल हुए थे। मंगलवार को सामने आए CCTV फुटेज में सफेद I-20 कार पार्किंग से निकलती दिखाई दे रही है, जिसमें उमर के मौजूद होने की आशंका जताई जा रही है।

फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़ा बताया जा रहा उमर

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि उमर हरियाणा के फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़ा हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, धमाके से पहले वह करीब तीन घंटे तक कार में बैठा रहा और किसी निर्देश का इंतजार कर रहा था। जांच एजेंसियों का मानना है कि यही कार धमाके में इस्तेमाल की गई थी।

UAPA के तहत केस दर्ज, जांच तेज

दिल्ली पुलिस ने मामले में UAPA के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और आत्मघाती हमले की आशंका को ध्यान में रखकर जांच तेज कर दी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भी हरियाणा से लखनऊ तक अभियान चलाकर करीब 2900 किलो संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया है।

CCTV फुटेज में मिला अहम सुराग

CCTV फुटेज में काला मास्क पहने व्यक्ति को कार चलाते देखा गया है, जिसे उमर बताया जा रहा है। पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां अब उसके नेटवर्क, ठिकानों और सहयोगियों की पहचान में जुटी हैं।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र