,

रिहायशी इलाके में घुसा बारहसिंगा: पार्टी से लौट रहे युवकों ने बनाया वीडियो

- Advertisement -
Ad imageAd image
Deer entered residential area: Youth returning from party made video

सोशल मीडिया पर एक वीडिया लगातार वायरल हो रहा है। वीडियो एक बारहसिंगा का है लेकिन यह वीडियो किसी जंगल या ज़ू का नहीं है, बल्कि रिहायशी इलाके का है। बता दे कि, जालंधर कैंट की जी पॉकेट बिल्डिंग के पास जंगली जानवर बारहसिंगा देखा गया है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिला है। यह वीडियो राहगीरों ने अपने फोन में रिकॉर्ड किया। नए साल की सेलिब्रेशन करने के बाद घर आ रहे युवकों ने इस वीडियो को देखा है हालांकि उसके बाद बारहसिंगा कहीं भी नजर नहीं आया।

दरअसल जालंधर कैंट में पहले भी कई बार जंगली जानवर देखे गए हैं। आपको बता दें कि, शहर में बारहसिंगा घुसने की वीडियो वायरल होने के बाद काफी अफरा तफरा मच गई थी हालांकि इसके बाद किसी को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा। वन विभाग के अनुसार, दक्षिण एशिया के ज्यादातर हिस्सों में यह जानवर पाए जाते हैं। भारत में हिमालय की दक्षिण-मुखी ढलानों में से लेकर बर्मा, थाईलैंड, इंडोचीन और मलय प्रायद्वीप में भी बारहसिंगा पाया जाता है। इसके अलावा साल 2008 से बारहसिंगा को आईयूसीएल रेड लिस्ट में संकटग्रस्त प्रजाति के तौर पर रखा गया है।

ठंड के साथ हो रही बर्फबारी

इन दिनों ठंड के कारण बर्फबारी हो रही है जिसके चलते जंगली जानवर दूसरी जगह पर जाने के लिए बाहर आते हैं लेकिन वो रास्ता भटक जाते हैं और रिहायशी इलाकों में घुस जाते हैं। वहीं वन विभाग की मानें तो बारहसिंघा एक बेहद नाजुक जानवर है यदि इसके आस-पास लोग इकट्ठे हों तो यह डर जाता है। कई बार घबराकर इनकी मौत भी हो जाती है। हड़बड़ाहट में यह खुद के साथ भी नुकसान कर लेते हैं इसलिए लोगों को इनका पीछा नहीं करना चाहिए इससे उन्हें उसको पकड़ने में भी मुश्किल आएगी।

BRICS Summit 2026: भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

BRICS Summit 2026 ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन अगले महीने भारत दौरे

BJP Reaction: राहुल गांधी की टिप्पणी पर बीजेपी का पलटवार, कहा- “56 की उम्र में भी बचपना नहीं गया”

BJP Reaction कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश

Five suspects arrested: बुलंदशहर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, एक आरोपी घायल, पांच गिरफ्तार

संवाददाता: सुरेश भाटी Five suspects arrested जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए