,

Datia Government Quarters Eviction: दतिया में सरकारी आवासों पर प्रशासन का शिकंजा, भारी पुलिस बल के साथ क्वार्टर खाली कराने की कार्रवाई

Datia Government Quarters Eviction

संवाददाता: विजय गुप्ता

Datia Government Quarters Eviction शासकीय आवासों पर लंबे समय से कथित रूप से जमे कब्जेदारों के खिलाफ दतिया प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। राजघाट कॉलोनी में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम भारी सुरक्षा बल के साथ सरकारी क्वार्टर खाली कराने पहुंची। कार्रवाई शुरू होते ही इलाके में हलचल बढ़ गई।

प्रशासन ने बंद पड़े कुछ सरकारी क्वार्टरों के ताले खुलवाकर उन्हें अपने कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू की। अधिकारियों ने संबंधित लोगों को आवास खाली करने के लिए करीब दो घंटे का समय दिया। बताया जा रहा है कि लगभग एक दर्जन शासकीय आवासों को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई की जा रही है।

भारी पुलिस बल तैनात, बॉडी आर्मर और विशेष वाहन भी मौके पर

Datia Government Quarters Eviction कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे। पुलिसकर्मी बॉडी आर्मर और हेलमेट के साथ मौके पर मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत बज्र और योद्धा जैसे पुलिस वाहन भी तैनात किए गए।

मौके पर कार्रवाई की कमान एसडीएम सोनाली राजपूत, तहसीलदार अजय झा और एसडीओपी पीसी यादव सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाली। प्रशासन का कहना है कि शासकीय आवासों पर अनधिकृत कब्जे को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

पूर्व जनपद सदस्य क्रांति राय के आवास पर भी पहुंची टीम

Datia Government Quarters Eviction कार्रवाई के दौरान पूर्व जनपद सदस्य क्रांति राय के सरकारी आवास पर भी प्रशासनिक टीम पहुंची। क्रांति राय को पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताया जाता है। आवास खाली कराने को लेकर प्रशासन और उनके बीच तीखी बहस होने की जानकारी सामने आई है।

इसके बाद प्रशासनिक टीम ने पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई और आवास में मौजूद सामान की सूची तैयार की। सूची तैयार करने के बाद सामान को आवास से बाहर निकलवाकर क्वार्टर खाली कराया गया।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद राजघाट कॉलोनी में लंबे समय से कब्जे में बताए जा रहे अन्य सरकारी आवासों को लेकर भी कार्रवाई तेज होने की संभावना है। अब प्रशासन की यह मुहिम कितने आवासों को कब्जामुक्त कराती है, इस पर सभी की नजर है।

Read this: India vs Pakistan Hockey: इंग्लैंड से हार के बाद पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत, जीत नहीं मिली तो खत्म हो सकता है वर्ल्ड कप सफर

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी

Jamtara News: जामताड़ा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक