बिहारः पुलिस ही बेच रही थी शराब, एसपी ने सात पुलिस वालों को किया गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
corrupted police mens in business of alcohol

नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में पुणतः शराब पर रोक लगाने का आदेश जारी किया था। जो कि वर्तमान तक जारी है। उसके बावजूद भी बिहार में धड़ल्ले से अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। गौरतलब है कि, शराब बंदी जैसे फैसले की जिम्मेदारी जिन एंटी लिकर टास्क फोर्स को दी गई थी। उनके ही कर्मचारी शराब बेचने पर उतारू हो गए और सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे है। ऐसे में जब वैशाली जिले के एसपी हरकिशोर राय को सूचना मिली की उनके ही एंटी लिकर टाक्स फोर्स का एक दरोगा सहित 7 पुलिस वाले शराब बेचने में लगे हुए है तो एसपी ने नाकाबंदी कर उक्त पुलिस वालों को पकड़ा। इस दौरान मौके पर पुलिस वालों के पास से शराब की बोतलें बरामद हुई। जिसके बाद एसपी ने दरोगा सहित 7 पुलिस वालों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारी ही दे रहे वारदात को अंजाम
जानकारी के मुताबिक वैशाली पुलिस कप्तान हरकिशोर राय को जानकारी मिली थी कि, उनके एंटी लिकर टास्क फोर्स के अधिकारी व कर्मचारी शराब विक्रय में लिप्त है। जिसके चलते पुलिस कप्तान ने एक विशेष टीम का गठन किया जिसका नेतृत्व एसपी खुद कर रहे थे। सोमवार सुबह टीम जब छापेमारी करने पहुंची तो दंग रह गई। पुलिस ने 32 लीटर देशी शराब व 500 एमएल विदेशी शराब जब्त की। इसके बाद टीम ने एएलटीएफ के दरोगा निसार अहमद, पीटीसी
मुकेश कुमार, सिपाही प्रिया रानी, होमगार्ड जवान महेश राय, रामप्रवेश सिंह, रत्नेश कुमार व मंतोष कुमार को एसपी ने गिरफ्तार कर महुआ थाने को सौंप दिया।

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और