होली पर विवाद: बीजेपी सांसद रवि किशन का बयान – “यह सब ड्रामा है”

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY; Yoganand Shrivstva

नई दिल्ली: होली का त्योहार नजदीक आते ही इसे लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इस बीच, बीजेपी सांसद रवि किशन का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने होली पर हो रहे विवाद को ‘ड्रामा’ करार दिया है

रवि किशन ने कहा, “देश में पहली बार थोड़ी ना होली हो रही है। यह सब बेवजह का ड्रामा है। हजारों सालों से यह त्योहार प्रेम और सौहार्द के साथ मनाया जा रहा है, और इस बार भी ऐसे ही मनाया जाएगा। यह सब चुनावी राजनीति का हिस्सा है।”

संभल के पुलिस अधिकारी के बयान से बढ़ा विवाद

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी के एक बयान ने इस पूरे मामले को और अधिक तूल दे दिया। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से होली के दौरान घर पर रहने की अपील की। उनका कहना था कि “जुमे की नमाज हर हफ्ते होती है, लेकिन होली साल में केवल एक बार आती है। जिन लोगों को रंग से परेशानी है, वे घर से बाहर न निकलें।”

उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हंगामा मच गया। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रवक्ता अमीक जामेई ने उन पर बीजेपी की चापलूसी करने का आरोप लगाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “सीओ अनुज चौधरी बीजेपी को खुश करने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। सरकार बदलने पर न्याय जरूर होगा।”

राजनीतिक बयानबाजी जारी

इस मामले पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कुछ लोग पुलिस अधिकारी के बयान को सही ठहरा रहे हैं, तो कुछ इसे सांप्रदायिक तनाव भड़काने की कोशिश बता रहे हैं। होली का त्योहार हमेशा से प्रेम और भाईचारे का प्रतीक रहा है, लेकिन इस बार इसके साथ राजनीतिक विवाद भी जुड़ता नजर आ रहा है।

झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से महिला की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत..यह भी पढ़े

GoldSilverPriceToday : सोने-चांदी में हल्की तेजी, जानें अपने शहर के ताजा रेट

GoldSilverPriceToday नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सोने और चांदी की कीमतों में मामूली

Prakash Raj ने ‘रामायण’ पर दिया विवादित बयान, वीडियो वायरल, शिकायत दर्ज

Prakash Raj: अपने बेबाक और अक्सर विवादों में रहने वाले बयानों के

Israel Lebanon के बीच 10 दिन का सीजफायर, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Israel Lebanon: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

Pakistan Factory Explosion: खैबर पख्तूनख्वा में गैस पाइपलाइन में हुआ विस्फोट, 8 लोगों की मौत, कई झुलसे

Pakistan Factory Explosion: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हरिपुर जिले में

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. पावर प्लांट हादसा, अनिल

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 20 जिलों में लू

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने

Singhitarai Plant Blast : 20 मजदूरों की मौत, मंत्री का अस्पताल दौरा, मुआवजे का बड़ा ऐलान

Singhitarai Plant Blast : भीषण विस्फोट के बाद राहत-बचाव अभियान जारी Singhitarai