,

भानुप्रतापपुर में ईसाई व्यक्ति के अंतिम संस्कार पर विवाद

- Advertisement -
Ad imageAd image
Controversy over funeral of Christian man in Bhanupratappur

रिपोर्ट : अभिषेक सिंह ठाकुर

कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में एक ईसाई धर्मांतरित व्यक्ति के अंतिम संस्कार को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। मृतक का अंतिम संस्कार विरोध के चलते तीन दिन तक अटका रहा और आखिरकार प्रशासन की मध्यस्थता के बाद देर रात उसका दफन हो सका।

सड़क हादसे में हुई थी मौत

जानकारी के मुताबिक, दुर्गूकोंदल विकासखंड के कोदा पाखा गांव निवासी ईसाई धर्मांतरित मैनु राम की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। परिजनों ने जब गांव में अपनी ही जमीन पर अंतिम संस्कार की तैयारी की तो ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। उनका कहना था कि गांव की सीमा के भीतर धर्मांतरित व्यक्ति का अंतिम संस्कार नहीं किया जा सकता।

दुर्गूकोंदल थाना पहुंचा मामला

विरोध के बाद मृतक के परिजनों ने इसकी सूचना दुर्गूकोंदल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद शव को भानुप्रतापपुर के मसीही कब्रिस्तान लाया गया।

भानुप्रतापपुर में भी हुआ विरोध

भानुप्रतापपुर में शव दफनाने की तैयारी शुरू हुई तो स्थानीय लोगों ने भी आपत्ति दर्ज कराई। इसके चलते मामला और तूल पकड़ गया। इस पर नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर, मसीही समाज के अध्यक्ष जितेंद्र बेंजामिन और कई नगरवासी एसडीएम कार्यालय पहुंचे और अपनी बातें रखीं।

प्रशासन की दखल के बाद बनी सहमति

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीएम भानुप्रतापपुर मौके पर पहुंचे। काफी देर तक बातचीत चली और आखिरकार देर शाम यह सहमति बनी कि इस बार मृतक का अंतिम संस्कार भानुप्रतापपुर के कब्रिस्तान में किया जाएगा, लेकिन भविष्य में ऐसा नहीं होगा।

देर रात हुआ अंतिम संस्कार

प्रशासन की पहल और समझाइश के बाद शुक्रवार देर रात मृतक मैनु राम का अंतिम संस्कार भानुप्रतापपुर के मसीही कब्रिस्तान में किया गया। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा