सरपंच बनने के लिए निकला ठेका: सरपंच ने ठेके पर दिया अपना पद, 500 रूपए के स्टॉम्प पर हुआ एग्रीमेंट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Contract issued to become Sarpanch: Sarpanch gave his post on contract, agreement made on a stamp of Rs 500

मध्यप्रदेश के नीमच जिले में पंचायती राज व्यवस्था में गजब एवं हैरत अंगेज मामला सामने आया है। जिले की मनासा तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दांता की महिला सरपंच ने गांव के ही एक व्यक्ति को सरपंची (पद) ठेके पर दे दिया। 500 रूपए के स्टॉम्प पर बकायदा सरपंच और संबंधित व्यक्ति के बीच एग्रीमेंट भी हुआ। एग्रीमेंट की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हडकंप मच गया है। जिला प्रशासन ने इस संबंध में सरपंच कैलाशीबाई को पद से पृथक करने का नोटिस जारी कर दिया है। जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव के समक्ष पेश होने की तारीख 8 फरवरी 2025 नियत कर दी है।


ग्राम पंचायत दांता की सरपंच कैलाशीबाई पति जगदीश कच्छावा (बंजारा) ने पंचायत में होने वाले निर्माण कार्यों से लेकर अन्य कार्यों की बागडौर गांव के ही एक सुरेश पिता मांगीलाल के बीच 24 जनवरी 2025 को आपसी अनुबंध लिखा गया। अनुबंध में प्रथम पक्ष सरपंच कैलाशीबाई बनी और द्वितीय पक्ष सुरेश बना। जिसमें स्पष्ट लिखा गया कि ग्राम पंचायत दांता के सरपंच के समस्त कार्य अथवा मनेरगा, प्रधानमत्री आवास, वाटरशेड इत्यादि जो भी कार्य शासन के अंतर्गत होते है, वह समस्त कार्य आज दिनांक के बाद से ही सरपंच के स्थान पर सुरेश करेंगे, जब तक सरपंच पद पर कैलाशीबाई बनी रहेगी, तब तक सुरेश काम करेगा। बीच में किसी भी प्रकार का दखल सरपंच का नहीं रहेगा, जहां पर भी सरपंच के हस्ताक्षर की आवश्यकता होगी, तब कैलाश की सहमती से ही सरपंच हस्ताक्षर करेगी। इस अनुबंध में बकायदा दो गवाह सद्दाराम और मन्नालाल गवाह है। अगर दोनों पक्ष में से कोई इस अनुबंध का पालन नहीं करेगा जो भी हजा—खर्चा होगा, दोषी पक्ष से चार गुना वसूला जाएगा। सरपंच पद ठेके पद देने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन के भी कान खडे हो गए है। सरपंच के खिलाफ एक्शन शुरू कर दिया है, पद से पृथक करने की शुरूआत प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

आखिर कौन है ठेके पर लेने वाला व्यक्ति

पंचायत को ठेके पर लेने वाला सुरेश ग्राम पंचायत में ही होने वाले निर्माण कार्यों का ठेका लेना वाला व्यक्ति है, उसके नाम का अनुबंध सामने आने के बाद सच में पंचायत को ठेके पर देने की बात पर बल मिलता है। इधर मामला उजागर होने के बाद सरपंच और संबंधित व्यक्ति भूमिगत हो गए है। हमारी टीम गांव पहुंची और पंचायत में कोई नहीं मिला। सरपंच के पति जगदीश ने इतना जवाब दिया कि ऐसा कोई अनुबंध हमने नहीं किया है।

नोटिस जारी किया है
सरपंच पद के सारे काम किए जाने का किसी दूसरे व्यक्ति के नाम अनुबंध करने का मामला समाने आया है, जांच शुरू कर दी है, अगर सही पाया जाता है तो सरपंच को पद से पृथक कर दिया जाएगा— अमन वैष्णव, सीईओ, जिला पंचायत नीमच।

कश्मीर में मौसम: 26-28 फरवरी तक फिर बारिश और बर्फबारी की संभावना

आज का राशिफल – 22 फरवरी 2025 (शुक्रवार)

- Advertisement -
Ad imageAd image

PM Malaysia Visit Day 2: गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मान… भारत–मलेशिया दोस्ती की नई उड़ान

PM Malaysia Visit Day 2: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलेशिया दौरे का

Swadesh Agenda: अखंड भारत का नक्शा: चीन–पाक को बड़ा झटका

By: Pramod Shrivastav Swadesh Agenda में आज बात करेंगे उस अखंड भारत

Border 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर रचा नया इतिहास, 300 करोड़ क्लब में हुई एंट्री

Border 2 Collection: सनी देओल स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने

IND vs USA T20 WC 2026: भारत ने USA को 29 रन से हराया, सूर्या चमके, गेंदबाज छाए

IND vs USA T20 WC 2026: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय

JH News 08-02-2026: जानें JH की 10 बड़ी खबरें

JH News 08-02-2026: 1. पिता पर दो माह के मासूम की हत्या

CG News 08-02-2026: जानें CG की 10 बड़ी खबरें

CG News 08-02-2026: 1. रायपुर में अमित शाह की नक्सलवाद बैठक केंद्रीय

MP News 08-02-2026: जानें MP की 10 बड़ी खबरें

MP News 08-02-2026: 1. कटनी, शहडोल-उमरिया सबसे ठंडे तापमान 3.5 डिग्री तक

Horoscope 08-02-2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope 08-02-2026: मेष राशि आज प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। साथी

Encroachment Drive Korea District: अतिक्रमण पर मुंह देखा देखी, बैकुंठपुर में कार्रवाई पर उठे सवाल

Encroachment Drive Korea District: कोरिया। कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर में मुख्यमंत्री

Korba House Theft: सुने मकान में लाखों के सोने-जेवरात की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Korba House Theft: मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर खुर्द रोड स्थित एक