पंचकूला में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Congress staged a strong protest in Panchkula

BY- ISA AHMAD

गरीबों के बीपीएल राशन कार्ड कटने पर ज्ञापन सौंपा

पंचकूला। भाजपा सरकार द्वारा गरीबों के बीपीएल राशन कार्ड काटने और उन्हें सरकारी योजनाओं से वंचित रखने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने आज पंचकूला उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस नेताओं का विरोध और मांगें

इस मौके पर पंचकूला विधायक चौ. चन्द्रमोहन, लोकसभा सांसद वरूण मुलाना, कालका से पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

विधायक चौ. चन्द्रमोहन ने उपायुक्त से आग्रह किया कि गरीब जनता को परेशान न किया जाए और दोबारा सर्वे करवाकर बीपीएल कार्ड बनाए जाएँ। उन्होंने स्पष्ट कहा, “गांधी कालोनी को किसी भी कीमत पर नहीं उठने देंगे।”

लोकसभा सांसद वरूण मुलाना ने बताया कि परिवार पहचान पत्र (Family ID) में खामियां हैं, जिसकी मार गरीब परिवारों को भुगतनी पड़ रही है।

ज्ञापन में शामिल मुख्य बिंदु

  • प्रशासन द्वारा गलत तरीके से काटे गए बीपीएल राशन कार्ड को जल्द बहाल करना।
  • पहचान पत्र में खामियों को तुरंत सुधारना।
  • नगर निगम पंचकूला में मूलभूत सुविधाओं जैसे गली, नाली, सीवरेज, लाईट आदि व्यवस्था सुनिश्चित करना।
  • डम्पिंग ग्राउंड की सफाई और शमसान घाट/कब्रिस्तानों की दयनीय स्थिति सुधारना।
  • 100-100 गज के प्लाट धारकों को मूलभूत सुविधाएँ मुहैया कराना।
  • नगर निगम की हाउस बैठक नियमित रूप से कराने और वार्ड स्तर पर कैंप लगाने की मांग।

निगम से मुलाकात और शिकायत पत्र

ज्ञापन सौंपने के बाद विधायक चौ. चन्द्रमोहन और सांसद वरूण मुलाना ने नगर निगम पंचकूला के आयुक्त से भी मुलाकात की और निगम में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ पत्र सौंपा।

इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पार्षद मौजूद रहे, जिनमें सलीम दबकोरी, संदीप सोही, ऊषा रानी, गौतम प्रसाद, अक्षयदीप चौधरी, विजय बंसल और ओम शुक्ला शामिल थे।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे गरीब जनता के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे और सरकार एवं प्रशासन से मांगें पूरी करवाएंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

EPS-95 पेंशनर्स का भोपाल में प्रदर्शन आज, पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

EPS-95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में 15 अप्रैल

EPS-95 पेंशनर्स का भोपाल में प्रदर्शन आज, पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

EPS-95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में 15 अप्रैल

Road Accident: नवापारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया

Dhurandhar Franchise का जलवा, 3000 करोड़ क्लब में एंट्री, बाहुबली-पुष्पा को छोड़ा पीछे

Dhurandhar Franchise: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार किसी फिल्म

Saqib Hussain: जूतों के लिए रोया बेटा, मां ने बेचे गहने… आज IPL में चमका सितारा

Saqib Hussain ने अपने शानदार प्रदर्शन से आईपीएल 2026 में सभी का

Illegal Tree Cutting: कोरिया में सागौन प्लांटेशन पर लकड़ी तस्करों का हमला, अवैध कटाई से वन संपदा खतरे में

Illegal Tree Cutting: कोरिया जिले से रिपोर्टर चन्द्रकान्त पारगीर की रिपोर्ट के

Trump की आलोचना पर पोप लियो का जवाब, ‘शांति का संदेश Gospel पर आधारित, डरने की जरूरत नहीं’

Trump: वॉशिंगटन से सामने आए घटनाक्रम में अमेरिका में जन्मे पोप लियो

University Development: एक साल में बदली खैरागढ़ विश्वविद्यालय की तस्वीर, विकास के नए आयाम स्थापित

University Development: खैरागढ़ से संवाददाता खिलेश वर्मा की रिपोर्ट के अनुसार, कुलपति

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. हवाला के नाम पर

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. कई जिलों में भीषण