,

Illegal Tree Cutting: कोरिया में सागौन प्लांटेशन पर लकड़ी तस्करों का हमला, अवैध कटाई से वन संपदा खतरे में

- Advertisement -
Ad imageAd image
Illegal Tree Cutting


Illegal Tree Cutting: कोरिया जिले से रिपोर्टर चन्द्रकान्त पारगीर की रिपोर्ट के अनुसार, बैकुंठपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत जगदीशपुर स्थित सागौन प्लांटेशन में अवैध कटाई का गंभीर मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय बैकुंठपुर से महज 5 से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस क्षेत्र में लकड़ी तस्कर लगातार सक्रिय हैं और सागौन के पेड़ों की खुलेआम कटाई कर रहे हैं।

Illegal Tree Cutting: बैकुंठपुर परिक्षेत्र के जगदीशपुर में 2011 के प्लांटेशन को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार वर्ष 2011 में लगाए गए इस सागौन प्लांटेशन के पेड़ अब पूरी तरह विकसित हो चुके हैं। इसी का फायदा उठाकर तस्कर बहुमूल्य लकड़ी को काटकर पार कर रहे हैं। लगातार हो रही इस अवैध कटाई से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा है और पर्यावरण पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

Illegal Tree Cutting: वन विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल, कार्रवाई नहीं हुई तो उजड़ सकता है पूरा क्षेत्र

सबसे हैरानी की बात यह है कि इतने संवेदनशील क्षेत्र में हो रही इस गतिविधि पर अब तक वन विभाग की कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो पूरा प्लांटेशन उजड़ने की कगार पर पहुंच सकता है।

read also: Chanakya Niti : चाणक्य नीति के अनुसार 3 चीजों को नजरअंदाज करना है बर्बादी का कारण, इनके बिना नहीं मिलती सच्ची सफलता

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार, 9 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय