Isa Ahmad
Public Outreach Program: मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साव ने “गांव बस्ती चलो अभियान” के तहत विभिन्न गांवों में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस पहल के तहत उन्होंने कोसमतरा, घानाघाट, जूनापानी और हरनाचाका गांव का दौरा किया और लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।
Public Outreach Program: गांव-गांव पहुंचकर सुनी जनता की शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निर्देश
जनचौपाल के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उन्होंने सड़क, आवास, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। उप मुख्यमंत्री ने कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश देते हुए तत्काल समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
Public Outreach Program: सड़क, आवास और मूलभूत सुविधाओं पर फोकस, प्राथमिकता से समाधान का आश्वासन
इस दौरान अरुण साव ने कहा कि लोरमी विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे आने वाले समय में ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि क्षेत्र की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।





