,

Ujjain महाकाल की शरण में फिल्म स्टार और क्रिकेटर: मिलिंद सोमन और नितीश राणा ने पत्नी संग की भस्म आरती

Ujjain

Report: Vishal Dubey

Ujjain विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकालेश्वर के दरबार में आज ग्लैमर और खेल जगत की नामचीन हस्तियों ने हाजिरी लगाई। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन तथा भारतीय क्रिकेटर नितीश राणा अपनी पत्नियों के साथ भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुँचे। उन्होंने ब्रह्म मुहूर्त में होने वाली दिव्य भस्म आरती में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद लिया।

Ujjain नंदी हॉल में बैठकर किया दो घंटे तक जाप

क्रिकेटर नितीश राणा अपनी पत्नी साँची मारवाह के साथ और मिलिंद सोमन अपनी पत्नी अंकिता कोंवर के साथ सुबह-सुबह मंदिर परिसर पहुँचे। दोनों ही दंपत्तियों ने नंदी हॉल में बैठकर करीब दो घंटे तक चलने वाली भस्म आरती का लाभ उठाया। इस दौरान दोनों हस्तियां पूरी तरह भक्ति के रंग में डूबी नजर आईं और निरंतर भगवान महाकाल का जाप करती रहीं।

Ujjain नंदी के कान में कही अपनी मनोकामना

भस्म आरती के पश्चात मिलिंद सोमन और नितीश राणा ने नंदी जी का पूजन किया। परंपरा के अनुसार, उन्होंने नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी कही। आरती संपन्न होने के बाद सभी ने मंदिर की देहरी से भगवान के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए और जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर समिति की ओर से इन विशिष्ट अतिथियों का सम्मान भी किया गया।

Ujjain बाबा का बुलावा आया, तो पूरी हुई इच्छा: मिलिंद सोमन

दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मिलिंद सोमन ने अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा, “यहाँ आकर अद्भुत शांति मिली। मैं पिछले कई सालों से महाकाल के दर्शन करने का विचार कर रहा था, लेकिन कहते हैं न कि जब तक बाबा का बुलावा न आए, दर्शन नहीं होते। आज बाबा का बुलावा आया और मेरी व मेरी पत्नी की यह इच्छा पूरी हुई।”

वहीं, नितीश राणा भी बाबा महाकाल की भक्ति में सराबोर दिखे। दोनों हस्तियों को अपने बीच पाकर मंदिर में मौजूद अन्य श्रद्धालु भी काफी उत्साहित नजर आए।

Read this: Indore अंबेडकर जयंती पर इंदौर सेंट्रल जेल से 6 कैदी रिहा: जेल से मिला ₹1 लाख का पारिश्रमिक, समाज की मुख्यधारा में लौटेंगे

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…