,

12,000 करोड़ के Delhi- Dehradun इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन आज, ढाई घंटे में तय होगा सफर

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/delhi-dehradun-expressway-inauguration/

Delhi- Dehradun: PM Narendra Modi आज करीब 12,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 213 किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। यह अत्याधुनिक एक्सप्रेसवे राजधानी दिल्ली को उत्तराखंड से तेज और सुगम कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री इस दौरान कॉरिडोर के एलिवेटेड हिस्से पर बने वन्यजीव मार्ग का निरीक्षण भी करेंगे।

Delhi- Dehradun: 6 घंटे का सफर अब सिमटकर ढाई घंटे में

फिलहाल New Delhi से Dehradun तक पहुंचने में 6 घंटे से अधिक का समय लगता है, लेकिन इस नए एक्सेस-कंट्रोल्ड कॉरिडोर के शुरू होने के बाद यह दूरी महज ढाई घंटे में पूरी की जा सकेगी। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने के साथ-साथ यातायात भी सुगम होगा।

Delhi- Dehradun: सहारनपुर में वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का निरीक्षण

Delhi- Dehradun

प्रधानमंत्री Saharanpur में बने एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का जायजा लेंगे। इसके बाद वे Maa Daat Kali Temple में पूजा-अर्चना करेंगे और फिर जनसभा को संबोधित करते हुए परियोजना का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।

Delhi- Dehradun: पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

यह कॉरिडोर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के प्रमुख आर्थिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। परियोजना में 10 इंटरचेंज, 3 रेलवे ओवरब्रिज, 4 बड़े पुल और 12 वे-साइड सुविधाएं विकसित की गई हैं। इसके साथ ही एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ATMS) भी लगाया गया है, जिससे यात्रा और अधिक सुरक्षित बनेगी।

Delhi- Dehradun: इको-फ्रेंडली डिजाइन इसकी सबसे बड़ी खासियत

इस परियोजना को पर्यावरण के अनुकूल डिजाइन किया गया है। Rajaji National Park और आसपास के संवेदनशील वन्यजीव क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए करीब 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर बनाया गया है, जो एशिया में अपनी तरह का सबसे लंबा माना जा रहा है। वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही के लिए 8 विशेष एनिमल पास और हाथियों के लिए 200-200 मीटर के दो अंडरपास बनाए गए हैं। इसके अलावा 370 मीटर लंबी टनल का निर्माण भी किया गया है।

Delhi- Dehradun: आधुनिक विकास और पर्यावरण संतुलन का उदाहरण

यह कॉरिडोर न केवल बेहतर कनेक्टिविटी देगा, बल्कि क्षेत्र में आर्थिक विकास, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यावरण संरक्षण के संतुलन का यह एक उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।

read also: Weather Update: देशभर में तेज़ी से बढ़ रहा तापमान, कई राज्यों में 40°C पार; IMD ने लू और उमस का अलर्ट किया जारी

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल