कांग्रेस विधायक गिरी मंच से नीचे, रखना पड़ा वेंटिलेटर सपोर्ट पर, पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ किया मामला दर्ज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

कोच्चिः एक कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक उमा थॉमस मंच से नीचे गिर गई। हादसे में कांग्रेस विधायक उमा थॉमस की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटे आई है उनको एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि विधायक 15 फीट की उचाई से नीचे गिरी। हादसे के बाद लोगों ने पास ही के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

पुलिस ने किया आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज
केरल में त्रिक्ककारा से कांग्रेस की विधायक उमा थॉमस की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके हालत में अभी सुधार नहीं है। विधायक के घायल होने पर प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा हो गई है, जिसको लेकर पुलिस ने भी एक्शन ले लिया है और कार्यक्रम के आयोजकों के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

विधायक की हालत गंभीर
अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसारए\, उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में चोटें आई हैं, साथ ही पसलियों में फ्रैक्चर के कारण फेफड़ों में इंटरनल ब्लीडिंग हो रहा है। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि विधायक की हालत अब भी गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। सूत्रों ने बताया कि स्टेडियम की वीआईपी गैलरी से लगभग 15 फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद उनका सिर जमीन पर जा लगा।

कई नेता पहुंचे अस्पताल
सूत्रों ने बताया कि उमा थॉमस एक नृत्य कार्यक्रम में भाग लेने के लिए स्टेडियम पहुंची थीं, जिसका उद्घाटन संस्कृति मामलों के मंत्री साजी चेरियन द्वारा किया जाना था। अस्पताल पहुंचे उद्योग मंत्री पी राजीव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की एक विशेषज्ञ टीम जल्द ही अस्पताल के डॉक्टरों के साथ मिलकर उपचार करेगी। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की एक विशेषज्ञ चिकित्सा टीम उमा थॉमस की स्वास्थ्य स्थिति का आकलन करेगी। विपक्ष के नेता वी डी सतीशन भी अस्पताल पहुंचे और कहा कि उनकी प्राथमिकता घायल विधायक के लिए तत्काल उचित चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करना है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई

जमात नेता के बयान पर भड़कीं Devoleena, ममता बनर्जी पर भी कसा तंज

Devoleena Bhattacharjee ने बांग्लादेश की कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी के नेता नूरुल हुदा

Bengal Election 2026: त्रिनिदाद-टोबैगो की PM ने BJP की जीत को बताया ऐतिहासिक, पीएम मोदी को दी बधाई

Bengal Election 2026: त्रिनिदाद-टोबैगो की PM Kamla Persad-Bissessar ने पश्चिम बंगाल विधानसभा

Chennai: POCSO केस में TVK नेता गिरफ्तार, 10 साल की बच्ची से यौन शोषण का आरोप

Chennai: चेन्नई में अभिनेता और नेता Joseph Vijay की पार्टी तमिलगा वेत्री

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. रायपुर पहुंचे रोहित शर्मा,

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मध्यप्रदेश में मौसम बदलेगा,

Chanakya Niti: इन जगहों से दूर रहना ही है समझदारी, वरना हो सकता है नुकसान

Chanakya Niti: चाणक्य सिर्फ एक शिक्षक ही नहीं, बल्कि महान नीति-निर्माता और

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 7 मई 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ

Dewas बेटियों ने निभाई बेटे की जिम्मेदारी: पत्रकार राजेंद्र योगी को बेटियों ने दी मुखाग्नि

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Dewas देवास जिले के बागली क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार

Burhanpur Samvad : उद्योगपतियों से मुख्यमंत्री का संवाद, संवाद से सहयोग, सहयोग से समृद्धि

Burhanpur Samvad : मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश और उद्योगों को बढ़ावा देना

Bhopal नारी शक्ति वंदन: वन धन केन्द्रों से आत्मनिर्भर बन रहीं जनजातीय वर्ग की महिलाएं

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार जनजातीय

School quiz competition: मनेंद्रगढ़ में “कौन बनेगा करोड़पति” तर्ज पर ज्ञान शिखर क्विज़ का आयोजन

School quiz competition: जिला स्तरीय प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

Sitapur gang rape case: पुलिस कार्रवाई के बीच सियासी बयानबाजी तेज

Sitapur gang rape case: एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी,