Colombia Plane Crash: कोलंबिया में दर्दनाक विमान दुर्घटना, 15 लोगों की मौत; कांग्रेस सदस्य भी शामिल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Colombia Plane Crash

Edit by: Priyanshi Soni

Colombia Plane Crash: कोलंबिया के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक भीषण विमान हादसा सामने आया है। बुधवार को नॉर्टे डी सेंटेंडर प्रांत के एक ग्रामीण क्षेत्र में एक छोटा यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों के अनुसार, विमान में सवार सभी 15 लोगों की मौत हो गई, जिनमें देश के एक कांग्रेस सदस्य भी शामिल थे।

Colombia Plane Crash: कुकुटा से ओकाना जा रहा था विमान

सरकारी एयरलाइन सतेना ने जानकारी दी कि दुर्घटनाग्रस्त विमान का रजिस्ट्रेशन नंबर HK4709 था। यह विमान स्थानीय समय के अनुसार सुबह 11:42 बजे कुकुटा एयरपोर्ट से उड़ान भरकर ओकाना जा रहा था। पहाड़ी इलाका होने के कारण यह मार्ग संवेदनशील माना जाता है और सामान्यतः उड़ान का समय करीब 40 मिनट होता है।

Colombia Plane Crash: हादसे में कोई जीवित नहीं बचा

Colombia Plane Crash

कोलंबिया के परिवहन मंत्रालय ने बाद में आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की कि इस दुर्घटना में कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा। विमान में कुल 2 क्रू मेंबर और 13 यात्री सवार थे।

Colombia Plane Crash: उड़ान के कुछ ही मिनट बाद टूटा संपर्क

एयरलाइन सतेना के अनुसार, विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद टूट गया। इसके बाद आपातकालीन बचाव दलों को तुरंत मौके पर भेजा गया, लेकिन सभी यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई।

Colombia Plane Crash: कांग्रेस सदस्य डियोजेनेस क्विंटरो की मौत

हादसे में जान गंवाने वालों में 36 वर्षीय डियोजेनेस क्विंटरो भी शामिल थे, जो कैटाटुम्बो क्षेत्र से हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के सदस्य थे। वे वेनेजुएला सीमा से सटे संवेदनशील इलाके में मानवाधिकार कार्यों के लिए जाने जाते थे और पेशे से वकील थे। वर्ष 2022 में उन्हें सशस्त्र संघर्ष से प्रभावित लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लिए संसद में चुना गया था।

Colombia Plane Crash: दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू

अधिकारियों ने फिलहाल हादसे के कारणों का खुलासा नहीं किया है। नागरिक उड्डयन विभाग और संबंधित एजेंसियों द्वारा दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Colombia Plane Crash: राष्ट्रपति ने जताया शोक

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सोशल मीडिया के माध्यम से हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और मृतकों के परिजनों के प्रति उन्होंने संवेदना प्रकट की। वहीं, क्विंटरो की पार्टी के नेताओं ने उन्हें जनसेवा के लिए समर्पित नेता बताया।

Read also: Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र डिप्टी CM अजीत पवार की प्लेन क्रैश में निधन, 4 और लोगों की भी जान गई; बारामती में लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा

Honey Trap : हनी ट्रैप के देशभर में तार ,निशाने पर नेता,कारोबारी,पत्रकार

Honey Trap : एमपी में श्वेता जैन ही है मास्टरमाइंड,जेल में हुई

Journalism Award : कृष्ण मोहन झा को मिला“भारतीय पत्रकारिता रत्न” सम्मान

Journalism Award : तीन दशक की निष्पक्ष पत्रकारिता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Arya Nagar: दुर्ग के आर्य नगर में चार सदस्यों की मौत, परिवारिक विवाद से बढ़ा शोक

Arya Nagar: दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित आर्य नगर

Katihar में पेड़ की डाल काटते समय गिरा मजदूर, इलाज के दौरान मौत

Report by: Manoj Katihar: बिहार के कटिहार जिले में एक दर्दनाक हादसे

Raipur TeliBanda Clash: रायपुर के तेलीबांधा में खूनी झड़प, इलाके में मची अफरा-तफरी

Raipur TeliBanda Clash: रायपुर के तेलीबांधा स्थित जल विहार कॉलोनी में देर

Lucknow में सहारा शहर की जमीन पर बनेगा नया विधानभवन कॉम्प्लेक्स, LDA ने जारी किया टेंडर

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानभवन कॉम्प्लेक्स

विराट कोहली ने ट्रैविस हेड से नहीं मिलाया हाथ, IPL 2026 मैच के बाद वायरल हुआ वीडियो

IPL 2026: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के

South California में खतरनाक केमिकल लीक से हड़कंप, 40 हजार लोगों को इलाका खाली करने का आदेश

South California: अमेरिका के साउथ कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल रिसाव की घटना