,

सीएम मोहन यादव जापान पहुंचे, प्रवासी भारतीयों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

- Advertisement -
Ad imageAd image

टोक्योः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जापान यात्रा पर हैं। यहां मुख्यमंत्री ने निवेशकों से मुलाकात की है। उसके पहले मुख्यमंत्री जब जापान पहुंचे तो उनका प्रवासी भारतीयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री चार दिवसीय जापान यात्रा पर हैं। बता दें कि 24 और 25 फरवरी को भोपाल में इन्वेटर मध्यप्रदेश निवेशक शिखर सम्मेलन 2025 का आयोजन होने जा रहा है।

संवाद सत्र में अहम लोगों से हुई सीएम की मुलाकात


अपनी यात्रा के दौरान जापान के ओकोयो में सीएम यादव ने संवाद सत्र के दौरान अहम लोगों से मुलाकात की है। सीएम यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा कि टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन के प्रशासन और सहायता विभाग के महाप्रबंधक तोशीयुकी नकाहारा और परियोजना महाप्रबंधक मासाहिरो नोगी के साथ एक संवादा सत्र आयोजित किया गया। जिसमें भारत और मध्य पूर्व प्रभाग के तहत संभावित व्यापार संबंधों पर चर्चा की गई। इस बैठक में मध्य प्रदेश में व्यापारिक अवसरों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। जहां विशाल भूमि कुशल युवा कार्यबल उत्कृष्ट बुनियादी ढांचा और तेजी से बढ़ता ऑटोमोबाइल क्षेत्र प्रमुख आकर्षण हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर लिखा..टोक्यो में, मैंने टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन के श्री तोशीयुकी नाकाहारा और श्री मासाहिरो नोगी के साथ संभावित व्यापार संबंधों के बारे में आकर्षक चर्चा की, जिसमें एमपी की शक्तियों पर प्रकाश डाला गया: विशाल भूमि, कुशल युवा, उत्कृष्ट बुनियादी ढांचा और तेजी से बढ़ता ऑटोमोबाइल क्षेत्र।

उससे पहले जापान की अपनी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एडोगावा शहर के गांधी पार्क में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि प्रेम, अहिंसा और सद्भाव के सिद्धांतों को समर्पित बापू का पूज्य जीवन सदैव हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। 

बांग्लादेश में ‘सेना’ का हो सकता है तख्तापलट….यह भी पढ़े

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा