,

बांग्लादेश में ‘सेना’ का हो सकता है तख्तापलट

- Advertisement -
Ad imageAd image

ढाका: बांग्लादेश में बीते साल 5 अगस्त को तख्तापलट के बाद पीएम शेख हसीना को सत्ता से बेदखल कर दिया गया था। हिंसा के बीच वह विमान से भारत चली गई थीं। उसके बाद से ही बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार सरकार सत्ता में है। इस बीच खबर आ रही है कि बांग्लादेशी कट्टरपंथी अब सेना पर भी अपनी पकड़ मजबूत करने की फिराक में हैं। लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद फैज-उर रहमान की लीडरशिप में ऐसा हो सकता है। बांग्लादेश की सेना में वह फिलहाल क्वार्टर मास्टर जनरल हैं और कट्टर इस्लामिक विचारधारा वाले माने जाते हैं। जानकारी के मुताबिक मौजूदा आर्मी चीफ जनरल वकार-उज-जमां को उनके पद से हटा सकते हैं। पिछले सप्ताह जब आईएसआई के चीफ ढाका आए तो उनसे मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व फैज-उर-रहमान ने ही किया था। कहा तो यहां तक जा रहा है कि आईएसआई की शह पर बांग्लादेश की सेना को ढालने की कोशिश की जा रही है। खासतौर पर बांग्लादेश की सेना से भारत की छाप को हटाने का प्रयास है। एक रिपोर्ट के मुताबिक फैज-उर-रहमान की कोशिश है कि सेना के भीतर ही इतना समर्थन जुटा लिया जाए कि वकार को हटना पड़े। इसके लिए बांग्लादेश की खुफिया एजेंसी डीजीएफआई का भी साथ लेने की कोशिश की जा रही है। वकार-उज-जमां को मध्यमार्गी विचारधारा वाला सैन्य लीडर माना जाता है। वह भारत के समर्थक हैं और सीमा पर भारत के साथ शांति और सहयोग बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका रही है। देश पर इस्लामिक ताकतों के कब्जे के बाद भी वह अब तक सेना को कट्टरपंथी ताकतों से बचाए रखने में सफल हैं। वकार-उज-जमां की ही देन है कि शेख हसीना को सैन्य विमान के जरिए सुरक्षित भारत आने दिया गया। यदि शेख हसीना को ऐसी सुविधा समय पर नही मिलती तो आज वह जेल में होतीं या फिर हिंसक प्रदर्शनों की आड़ में उनके साथ कोई दुर्घटना भी हो सकती थी। जानकारी यह भी मिली है कि आईएसआई के कुछ अधिकारी जब ढाका पहुंचे तो वे भारत से लगी सीमा को भी देखने पहुंचे। इसे भारत की सुरक्षा के लिहाज से चिंताजनक माना जा रहा है। पाकिस्तानी अधिकारियों की अगुवाई लेफ्टिनेंट जनरल रहमान ने की और वह ही उनको कई स्थानों पर लेकर गए। बांग्लादेश की मीडिया में इस मामले पर कुछ कहा नहीं, लेकिन खबर है कि दोनों देशों के बीच खुफिया नेटवर्क मजबूत करने पर बात हुई है। ऐसा हुआ तो पूर्वोत्तर भारत के राज्यों के लिए यह चिंता की बात है।

तहव्वुर राणा: आतंक के गुनहगार का अमेरिका से भारत लाना तय….यह भी पढ़े

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा