भोपाल में बनेंगे 6 भव्य द्वार: सीएम डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, कहा ‘चाय वाला PM है, गाय वाला CM

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
cm-mohan-yadav-announcement-six-grand-gates-in-bhopal

by: vijay nandan

भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी में छह प्रतीकात्मक द्वार निर्माण की घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह सभी द्वार भारतीय संस्कृति, इतिहास और धर्म के महान पुरोधाओं के नाम पर बनाए जाएंगे।

  • छह द्वारों के नामों का ऐलान
  • सीएम मोहन यादव ने घोषणा की
  • भगवान श्रीराम द्वार
  • भगवान श्रीकृष्ण द्वार
  • विक्रमादित्य द्वार
  • सम्राट अशोक द्वार
  • राजा भोज द्वार (जिसका भूमिपूजन आज हुआ)

इन द्वारों को भोपाल की पहचान और विरासत को नई दिशा देने वाला कदम बताया गया।
कार्यक्रम में सीएम मोहन का संबोधन: कांग्रेस पर निशाना, भगवान राम और संविधान पर बयान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिष्ठा, प्रदेश के विकास और कांग्रेस की राजनीति पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि “अयोध्या में भगवान राम विराज रहे हैं, सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला दिया, एक चींटी भी नहीं मरी।

“कांग्रेस की राजनीति हमेशा दंगे करवाने वाली रही है।” “काशी से महाकाल तक महालोक बना पर कांग्रेस ने 1956 के बाद कुछ नहीं किया।

“राजा भोज और विक्रमादित्य जैसे महानायक जिन्हें सम्मान मिलना चाहिए था, कांग्रेस ने उनके लिए भी कुछ नहीं किया। संविधान और बाबा साहेब पर बोले, सीएम ने अपने भाषण में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन करते हुए कहा कि संविधान पवित्र है, पप्पू को इसका जवाब मिल चुका है। कांग्रेस खुद भी डूबती है और दूसरों को भी डुबोती है। इसके साथ उन्होंने अपना प्रसिद्ध वाक्य दोहराया, चाय वाला प्रधानमंत्री है और गाय वाला मुख्यमंत्री।

सीएम की घोषणा के बाद राजधानी में इन छह द्वारों को लेकर उत्साह दिख रहा है। प्रशासन जल्द ही निर्माण प्रक्रिया को अंतिम रूप देने जा रहा है।

Lucknow विपक्ष पर बरसे सीएम योगी: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध को बताया महिला विरोधी चेहरा

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम'

Religious Procession: कोटा में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

Religious Procession: ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए

Road Accident: एनएच-52 पर पिकअप पलटने से 10 घायल, रींगस में बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित पिकअप लाखनी मोड़ के पास पलटी, मची अफरा-तफरी Road

Road Accident: थाने के सामने भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर

Road Accident: तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई Road Accident:

Political Statement: हांसी में कांग्रेस सांसद जयप्रकाश का हमला, बीजेपी और इनेलो पर साधा निशाना

Political Statement: इनेलो और बीजेपी नेताओं पर तीखे बयान, भाषा और नीतियों