,

CM House Holi Celebration : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पत्रकारों और आमजनों संग खेली होली, CM हाउस में फूलों के साथ बरसा रंग और गुलाल

- Advertisement -
Ad imageAd image
CM House Holi Celebration

By: Digital Desk

CM House Holi Celebration : भोपाल, होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रंगों में सराबोर नजर आए। राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में धूमधाम और उल्लास के साथ होली का पर्व मनाया गया। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों, बीजेपी कार्यकर्ताओं और आमजनों के साथ गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं साझा कीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को स्वदेश न्यूज के चैनल हेड आर.पी. श्रीवास्तव ने चंदन का टीका लगाकर आत्मीय बधाई दी। इस मौके पर इनपुट एडिटर अजय निगम, डिजिटल एडिटर विजय नंदन यादव, विशेष संवाददाता आकाश सेन, कैमरामैन रणवीर बघेल ने भी मुख्यमंत्री को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने भी सभी को स्नेहपूर्वक रंग-गुलाल लगाते हुए होली की शुभकामनाएं दीं।

इस खास अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग जैन, डीजीपी कैलाश मकवाना, जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह, आईएएस नीरज मंडलोई, आईपीएस हरिनारायण चारी मिश्र, मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष एपी सिंह समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को होली की बधाई दी। सीएम हाउस के इस अनोखे होली उत्सव में ज्यादातर अधिकारी रंगों से नहाए हुए नजर आए।

CM House Holi Celebration : रंगों से साथ फूलों की हुई वर्षा

मुख्यमंत्री निवास में सुबह 9 से ही उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक गीतों की धुन पर कार्यकर्ता और समर्थक थिरकते नजर आए। सीएम हाउस में होली की भव्य तैयारियां की गई थीं। परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और सजावट से सुसज्जित किया गया था। रंगों के साथ-साथ फूलों की होली भी खेली गई, जिससे वातावरण और अधिक सुगंधित व उल्लासपूर्ण हो उठा। गुलाल के उड़ते रंग और फूलों की वर्षा ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया।

CM House Holi Celebration : बरसाने जैसा अलौकिक दृश्य देखने को मिला

होली के पावन अवसर पर सीएम हाउस पर इस बार बरसाने जैसा अलौकिक दृश्य देखने को मिला। रंगों और फूलों के बीच आयोजित होली मिलन समारोह में श्रीकृष्ण और राधा की मनमोहक झांकी ने सभी का मन मोह लिया। कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में सजीव प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आमजन के बीच पहुंचकर आत्मीयता के साथ होली मनाई। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सद्भाव के रंग में रंगने का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने होली के गीत भी गुन

इससे पहले मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि उत्साह, उमंग और समरसता के इस पावन पर्व पर वे सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। उनकी इच्छा है कि यह त्योहार हर आंगन में खुशियों के नए रंग बिखेरे और समाज में सद्भाव, सकारात्मकता तथा एकता का रंग सदा चटक बना रहे।

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाई दी और मिठाइयों का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

CM House Holi Celebration : मुख्यमंत्री के साथ होली खेलने उत्साहित दिखे पत्रकार

राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री के साथ होली खेलने का उत्साह पत्रकारों में साफ नजर आया। लोग रंगों से सराबोर होकर मुख्यमंत्री के साथ तस्वीरें खिंचवाते दिखाई दिए। पूरे आयोजन में पारंपरिक भारतीय संस्कृति और लोक उत्सव की झलक देखने को मिली। होली के इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री का आमजन के बीच सहज और आत्मीय रूप एक बार फिर देखने को मिला। रंगों और फूलों की खुशबू के बीच मनाया गया यह आयोजन सामाजिक समरसता, एकता और उत्साह का प्रतीक बन गया।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 28 जुलाई 2026, मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए

Gold Silver Price Today: सोना ₹984 उछला, चांदी ₹117 महंगी, जानें आज के नए रेट

Gold Silver Price Today: घरेलू वायदा बाजार में सोमवार को सोने और

‘Laughter Chefs 3’ के विनर बने अली गोनी और जन्नत जुबैर, ग्रैंड फिनाले में रचा इतिहास

Laughter Chefs 3: टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट'

Netanyahu UN Visit: ‘मैं न्यूयॉर्क जरूर आऊंगा’… ममदानी की चेतावनी पर नेतन्याहू का पलटवार

Netanyahu UN Visit: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पुष्टि की है

PoK में पाकिस्तान के खिलाफ बगावत तेज, प्रदर्शनकारियों ने UN और OIC से मांगी मदद

PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में जारी विरोध प्रदर्शनों ने

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. कांकेर में मलेरिया का

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 6 जिलों

Lucknow news: एसजीपीजीआई ने रचा इतिहास, 6 वर्षीय बच्ची की सफल रोबोटिक थायरॉयड सर्जरी

Report: Vandna Rawat Lucknow news:लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI)