CG: Top 10

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/cg-top-10-april-16/

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें..

1. पावर प्लांट हादसा: 20 मौतें, 36 झुलसे

: रायगढ़ में पावर प्लांट हादसे में 20 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 36 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मृतकों में 4 छत्तीसगढ़ के हैं, बाकी यूपी, बिहार, झारखंड और बंगाल से थे। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

2. रायपुर में मां-बेटी ने पति की हत्या की

: रायपुर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। मां और बेटी ने एक नाबालिग के साथ मिलकर परिवार के मुखिया की हत्या कर दी।

3. मध्य छत्तीसगढ़ में हीट वेव अलर्ट

: छत्तीसगढ़ में आज से हीट वेव का असर बढ़ेगा। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। राजनांदगांव में पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया है।

4. बिलासपुर में नकली सिगरेट का बड़ा खुलासा

: बिलासपुर में डुप्लीकेट गोल्ड फ्लैक सिगरेट का बड़ा स्टॉक पकड़ा गया। दिल्ली से आई ITC Limited की टीम ने ग्राहक बनकर कार्रवाई की और करीब 5 लाख रुपए का माल जब्त किया।

5. इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद दुष्कर्म का मामला

: दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से शादी का वादा किया और शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से इनकार कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

6. 18 अप्रैल को प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे

: छत्तीसगढ़ में 18 अप्रैल को निजी स्कूल बंद रहेंगे। स्कूल संचालक 17 अप्रैल को काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे। उनका कहना है कि RTE प्रतिपूर्ति राशि बढ़ाई नहीं जा रही है।

7. हाईकोर्ट ने सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी

: बिलासपुर हाईकोर्ट ने सड़क निर्माण में देरी को लेकर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने कहा कि प्रक्रिया के नाम पर जनता को परेशान नहीं किया जा सकता। विभाग ने शपथपत्र के साथ रिपोर्ट पेश की है।

8. पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप की अंतिम तिथि घोषित

: रायपुर में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि घोषित कर दी गई है। छात्रों को 18 से 22 अप्रैल के बीच ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीयन करना होगा।

9. गर्लफ्रेंड की हत्या, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

: मुंगेली में युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या कर दी। युवती शादी का दबाव बना रही थी। घटना के दो दिन बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

10. बस्तर में ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़

: जगदलपुर में पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से नशीले पदार्थ लाकर बस्तर क्षेत्र में बेच रहे थे।

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर