,

सीबीएन की बड़ी सफलता: 434 किलो अफीम डोडा बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नीमच: केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) ने लगातार चलाए जा रहे सतत अभियानों के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 15 और 16 अक्टूबर को राजसमंद–उदयपुर मार्ग पर मंदसौर से जा रहे एक वाहन को रोका गया। वाहन में 434.400 किलो अफीम डोडा/चूरा छिपाकर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था।

घटना का विवरण:
नीमच की टीम ने तीन घंटे की खोज के बाद मंदसौर नंबर की बोलेरो पिकअप को रोककर तलाशी ली। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि वे लाइट वायरिंग रोड्स ले जा रहे हैं, लेकिन मनोवैज्ञानिक तकनीक और गहन पूछताछ के बाद उन्होंने स्वीकार किया कि वाहन में विशेष रूप से तैयार थैलियों में अफीम छिपाई गई थी। तलाशी में कुल 29 थैलियाँ बरामद हुईं।

कार्रवाई और आगे की जांच:
बरामद अफीम, वाहन और अन्य सामग्री को जप्त कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया है। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने कहा कि वह समाज को नशे के बुरे प्रभाव से बचाने के लिए लगातार प्रयासरत है और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखेगा।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

ICC Test Rankings में ऋषभ पंत का जलवा, टॉप-10 में बनाई जगह, यशस्वी जायसवाल को बड़ा झटका

ICC Test Rankings : आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों

Pakhhanjur Ganja Seizure: 3.750 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 2.73 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhhanjur Ganja Seizure: उजियारा अभियान के तहत पुलिस की

Islamabad के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की मौत; पीएम शहबाज शरीफ ने जताया दुख

Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार को एक सरकारी अस्पताल में

PM Modi ने ईद मिलाद-उन-नबी और ओणम की दी शुभकामनाएं, एकता-खुशहाली की कामना की

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को दो प्रमुख

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश