,

Cash Recovery Case: बंगाल में फिर मिला नोटों का पहाड़, किराए के फ्लैट से ₹2.40 करोड़ नकद और सोना बरामद

Cash Recovery Case

Cash Recovery Case पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक किराए के फ्लैट से ₹2.40 करोड़ से अधिक नकदी बरामद की गई है। दक्षिण दिनाजपुर और मालदा पुलिस की टीम ने ओल्ड मालदा के मंगलबाड़ी इलाके में स्थित एक फ्लैट पर छापा मारकर 2 करोड़ 40 लाख 97 हजार 380 रुपये नकद, 20 ग्राम सोना और एक लैपटॉप जब्त किया। भारी मात्रा में नकदी मिलने के बाद नोटों की गिनती के लिए तीन मशीनों का सहारा लेना पड़ा।

Cash Recovery Case कफ सिरप तस्करी की जांच से खुला बड़ा नेटवर्क

पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई को दक्षिण दिनाजपुर के मेहंदीपाड़ा इलाके से प्रतिबंधित कफ सिरप की करीब 1,500 बोतलें बरामद की गई थीं। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान अवैध कारोबार के वित्तीय नेटवर्क और ठिकानों की जानकारी मिली। इसी आधार पर पुलिस ने मंगलबाड़ी स्थित फ्लैट पर कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि फ्लैट दिलीप साहा का है, जिसे पिंटू सरकार ने किराए पर लिया था।

Cash Recovery Case तीन आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

मामले में पुलिस ने पिंटू सरकार (28), गोपाल चाकी (32) और सुशांत हलदर (30) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी मालदा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं दूसरी कार्रवाई में खैहट्टा इलाके से प्रतिबंधित कफ सिरप की 9,000 बोतलें भी जब्त की गईं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नकदी और तस्करी के इस नेटवर्क के तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं।

Cash Recovery Case पहले भी सामने आ चुके हैं बड़े मामले

गौरतलब है कि हाल ही में बीरभूम जिले में कारोबारी मीनार मंडल के ठिकाने से 28 करोड़ रुपये नकद और 15 किलोग्राम सोने के बिस्कुट बरामद किए गए थे। पुलिस का मानना है कि इन मामलों के पीछे संगठित तस्करी और अवैध वित्तीय नेटवर्क सक्रिय हो सकते हैं, जिनकी जांच जारी है।

Read this: Morena Patwari Protest: कलम बंद, काम ठप! तीन सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

Bhopal: बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal: मध्यप्रदेश में टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को गति देने के लिए

US के योसेमिट में आग बुझाने के दौरान फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 पायलटों की मौत

US : अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित योसेमिट नेशनल पार्क में जंगल की

Nainital: दूषित पानी से बीमारी और 2 मौतों के बाद 6 इंजीनियर निलंबित, हाई कोर्ट ने भी लिया था संज्ञान

Nainital: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल की

Bhopal: बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal: मध्यप्रदेश में टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को गति देने के लिए

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. असम में भूपेश बघेल

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पंचायत की ‘मां’ से

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: मंगलवार, 22 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Bhagalpur News: भागलपुर के केलापुर बहियार में डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur News कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार

UPITS 2026: छह देशों की भागीदारी से बनेगा ग्लोबल बिजनेस कनेक्ट

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Madhupur School Van Accident: स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur School Van Accident पाथरोल थाना क्षेत्र के चोरमारा

Hatpipliya Road Project: हाटपिपल्या को 98 करोड़ की सड़क की सौगात, 70 हजार ग्रामीणों को मिलेगा फायदा

Hatpipliya Road Project: मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपल्या क्षेत्र में