,

CALIFORNIA FIRE: कैलिफोर्निया में आग लगने से 5 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

- Advertisement -
Ad imageAd image
CALIFORNIA FIRE: 5 people died in fire in California, rescue operations underway

अमेरिका: कैलिफोर्निया के जंगलों में बुधवार को लगी आग लगातार विकराल रूप ले रही है। इस आग की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो चुकी है। प्रशासन ने आग के बीच ही हज़ारों लोगों को दूसरे सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। अन्य स्थानों के साथ-साथ अमेरिका के बड़े शहर लॉस एंजिल्स में भी खतरा मंडराने लगा है।

जानकारी के मुताबिक दक्षिण कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग अब रिहायशी इलाकों तक पहुंच गई है। इस आग की चपेट में आने से 1000 से अधिक घर नष्ट हो गए। इस बीच मौत का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है। दक्षिणी कैलिफोर्निया में भीषण आग को लेकर लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ विभाग की प्रवक्ता निकोल निशिदा ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। निशिदा ने आगे कहा कि, आग 25,000 एकड़ से अधिक क्षेत्र में जल गया है। रिपोर्ट अनुसार बुधवार दोपहर तक लॉस एंजिल्स काउंटी में 1.5 मिलियन ग्राहक बिना बिजली के थे।


इससे पहले मरने वालों की संख्या दो थी। एलए काउंटी फायर चीफ एंथनी मार्रोन ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा था कि आग के कारण दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, बड़ी संख्या में लोग घायल हुए है। राज्य अग्निशमन एजेंसी कैलफायर के अनुसार आग में 1,000 से अधिक संरचनाएं जल गई हैं। इसे लॉस एंजिल्स के इतिहास में सबसे विनाशकारी बनाती है। द न्यू यॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, 100,000 से अधिक लोगों को तुरंत बाहर निकले के आदेश दिए गए
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘दक्षिणी कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग से प्रभावित समुदायों को खाली करने के लिए 100,000 से अधिक लोगों से कहा गया है। कम से कम दो लोग मारे गए हैं जबकि कई लोग घायल हैं। इनमें अग्निशामक भी शामिल हैं।


यह विनाशकारी है, दक्षिणी कैलिफोर्निया के प्रभावित लोगों के साथ हैं। ईटन फायर कैलिफोर्निया के अल्ताडेना में पैलिसेड्स फायर से मीलों दूर लगी थी। इस आग में 2,227 एकड़ के भू भाग को जला दिया। हर्स्ट फायर कैलिफोर्निया के सैन फर्नांडो के उत्तर-पूर्व में फैल गया और कम से कम 500 एकड़ जल गया।

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार

Kavya Maran से शादी करेंगे अनिरुद्ध रविचंदर? तारीख और वेन्यू को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

Kavya Maran: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनिरुद्ध

Bhopal: डिजिटल युग में सुरक्षित और जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त उपभोक्ता

Bhopal: डिजिटल बाजार ने खरीदारी और भुगतान को जितना आसान बनाया है,