,

Pakistani Citizen Arrested in Delhi: दिल्ली में पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल होने का आरोप

Pakistani Citizen Arrested in Delhi

BY: Yoganand Shrivastva

Pakistani Citizen Arrested in Delhi दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पुरानी दिल्ली इलाके से एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। आरोप है कि वह बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहा था और एक रेस्टोरेंट में काम कर रहा था। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) के हवाले कर दिया है।

नेपाल के रास्ते भारत आने का दावा

Pakistani Citizen Arrested in Delhi जानकारी के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुआ था। इसके बाद वह दिल्ली पहुंचा और एक रेस्टोरेंट में काम करने लगा। पुलिस को उसके अवैध रूप से भारत में रहने की जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई की गई।

Pakistani Citizen Arrested in Delhi बताया गया है कि आरोपी की मां दिल्ली की रहने वाली थी। बाद में उसने पाकिस्तानी मूल के व्यक्ति से शादी की और पाकिस्तान की नागरिकता हासिल कर ली थी।

क्राइम ब्रांच और केंद्रीय एजेंसियों ने की पूछताछ

Pakistani Citizen Arrested in Delhi आरोपी को 15 अगस्त को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा था। इसके बाद उससे क्राइम ब्रांच के अलावा केंद्रीय एजेंसियों ने भी पूछताछ की। अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान फिलहाल किसी आतंकी गतिविधि से जुड़ा एंगल सामने नहीं आया है। पुलिस ने उसके भारत में प्रवेश और यहां रहने से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की है।

पाकिस्तान भेजने की प्रक्रिया शुरू

Pakistani Citizen Arrested in Delhi पूछताछ पूरी होने के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी को FRRO के हवाले कर दिया है। अब उसे पाकिस्तान वापस भेजने यानी डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संबंधित एजेंसियां उसके भारत आने और यहां रहने से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही हैं।

Read this: Parents can evict children: बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

Medical Store Action : गरियाबंद में मेडिकल स्टोर पर बड़ी कार्रवाई, गैर-डिग्रीधारी के इंजेक्शन लगाने का मामला

Medical Store Action : गरियाबंद जिले के सरनाबहाल में गैर-डिग्रीधारी व्यक्ति द्वारा

Dumka NUPPL Protest: नवेली कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का चक्का जाम, मुआवजे की मांग पर खदान का काम ठप

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka NUPPL Protest दुमका जिले के गोपीकांदर प्रखंड की

Aurangabad Woman Drowned: तीज पर्व पर स्नान करने गई महिला की नदी में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

रिपोर्ट: दीनानाथ Aurangabad Woman Drowned औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड में तीज

India vs Afghanistan : आज कितने बजे शुरू होगा मैच, TV और मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

India vs Afghanistan : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की

Chanakya Niti: अमीर बनने के लिए चाणक्य के 4 सूत्र, जीवन में अपनाएंगे तो आर्थिक तंगी से निकलने में मिलेगी मदद

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और