Report: Prem Shrivastva
Jamshedpur Blood Donation Camp रक्तदान को मानवता की सेवा और आध्यात्मिक सशक्तिकरण से जोड़ते हुए जमशेदपुर में 25 अगस्त को विशेष रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन यूनिवर्सल पीस पैलेस, मरीन ड्राइव, सोनारी में होगा और संस्था की पूर्व प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की स्मृति को समर्पित रहेगा। ब्रह्माकुमारीज़ परिवार इस अवसर को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाता है।
पहले ज्ञान और ध्यान, फिर रक्तदान
Jamshedpur Blood Donation Camp इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “Spiritual Empowerment through Blood Donation” यानी “रक्तदान से आध्यात्मिक सशक्तिकरण” रखी गई है। आयोजकों के अनुसार, इसका उद्देश्य रक्तदान के साथ लोगों को शांति, सकारात्मकता और आत्मिक शक्ति का अनुभव कराना है।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को पहले आध्यात्मिक ज्ञान दिया जाएगा, इसके बाद ध्यान अनुभूति कराई जाएगी और फिर वे रक्तदान महादान में सहभागी बनेंगे। रक्तदाताओं के उत्साहवर्धन के लिए उपहार और ब्रह्मा भोजन की भी व्यवस्था की गई है।
पिछले वर्ष 88 हजार से अधिक यूनिट रक्त संग्रह का दावा
Jamshedpur Blood Donation Campआयोजकों के अनुसार, पिछले वर्ष दादी प्रकाशमणि जी की स्मृति में भारत के विभिन्न हिस्सों और नेपाल में आयोजित रक्तदान अभियानों में करीब 88,378 यूनिट रक्त एकत्र किया गया था। संस्था का दावा है कि इस अभियान को OMG Books of Records में दर्ज किया गया।
Jamshedpur Blood Donation Camp इस वर्ष अभियान को और व्यापक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जमशेदपुर में भी अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान से जोड़ने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
नशामुक्ति अभियान से भी जुड़ा जनजागरण
Jamshedpur Blood Donation Camp जमशेदपुर में इन दिनों चल रहे नशामुक्ति भारत अभियान ने भी रक्तदान कार्यक्रम के लिए माहौल तैयार किया है। आयोजकों के मुताबिक, अभियान की बस 8 अगस्त से शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दे रही है।
अब तक 200 से अधिक स्कूल-कॉलेज, 50 से ज्यादा पार्क, करीब 35 मंदिर, 50 से अधिक कोचिंग सेंटर और कई अपार्टमेंट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व अन्य स्थान अभियान से जुड़ चुके हैं। आयोजकों के अनुसार, जमशेदपुर क्षेत्र में अब तक 51,175 लोगों ने नशामुक्ति का संकल्प लिया है।
यह अभियान 27 अगस्त तक जमशेदपुर में जारी रहेगा। इसके बाद बस चांडिल, बहरागोड़ा और चाकुलिया होते हुए आगे बढ़ेगी। बाद में तातिसिलवे, पतरातू, हजारीबाग और गया समेत अन्य क्षेत्रों में भी जनजागरूकता अभियान चलाने की योजना है।
आयोजकों ने युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, व्यवसायियों तथा सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं सहित आम नागरिकों से 25 अगस्त को रक्तदान कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि रक्तदान का यह अभियान केवल एक यूनिट रक्त देने तक सीमित नहीं, बल्कि मानवता, विश्व बंधुत्व और आध्यात्मिक सशक्तिकरण से जुड़ने का अवसर है।




