Ladli Behna Yojana : बहना के खातों में आए 1750 रूपये,लाड़ली बहनों को सौगात, सवाल क्यों ?
Ladli Behna Yojana : मध्यप्रदेश में आज का प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिये खुशियों भरी सौगात लेकर आया। जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मैहर से योजना की राशि 1500 रूपये तो उनके खातों में ट्रांसफर की, तो वहीं रक्षाबंधन के अवसर पर योजना की राशि के साथ 250 रूपये की शगुन राशि भी प्रदान की।इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबन और सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश की बहनों के चेहरे पर मुस्कान और उनके जीवन में खुशहाली सरकार की प्राथमिकता है। लेकिन कांग्रेस पूछ रही है कि सरकार ने 3 हजार रूपये देने का जो वादा प्रदेश की बहनों से किया था वो कब पूरा होगा। अब लाड़ली बहनों को सौगात है और सियासत भी, इसी मुद्दे पर हम करेंगे चर्चा लेकिन पहले देखिये ये रिपोर्ट।।।।।
Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ‘लाड़ली बहना योजना’ के अंतर्गत प्रदेश की सवा करोड़ से ज्यादा लाड़ली बहनों के खातों में 2148 करोड़ से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की। साथ ही बहनों को रक्षाबंधन के शगुन की राशि हर लाभार्थी के खाते में 250 रूपये पहुंची। सरकार का कहना है कि लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन में आत्मनिर्भरता बढ़ाना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि छोटी-छोटी जरूरतें, बड़े सपनों की राह में कभी रुकावट न बनें, इसी सोच के साथ ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ महिलाओं के जीवन में संबल और आत्मनिर्भरता का आधार बन रही है। क्योंकि, सम्मान सिर्फ शब्दों से नहीं, साथ निभाने से होता है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी बहनों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
Ladli Behna Yojana : इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को बहनों ने रक्षा सूत्र बांधा और योजना के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इसके पहले जहां एक ओर मैहर की धरती से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को सौगात दी है। योजना की राशि जारी होने के साथ ही प्रदेश की महिलाओं के चेहरे पर फिर मुस्कान नजर आई। तो वहीं कांग्रेस पूछ रही है बहनों से तीन हजार देने का वादा किया था वो कब पूरा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की हर बहन के जीवन में सुख, समृद्धि और सम्मान बढ़े, वह आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करे, इसी संकल्प के साथ हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। और यह आर्थिक संबल बहनों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
read more : Pannalal Shakya Controversial: महिलाओं के अपमान पर फिर घिरे पन्ना लाल ,बोले- युद्ध में सिर्फ पुरुष मरते हैं, महिलाएं नहीं


