,

Pannalal Shakya Controversial: महिलाओं के अपमान पर फिर घिरे पन्ना लाल ,बोले- युद्ध में सिर्फ पुरुष मरते हैं, महिलाएं नहीं

Pannalal Shakya Controversial Statement

Pannalal Shakya Controversial: महिला विधायक ने टोका, फिर भी नहीं रुके,आखिर विधायक के बयान पर क्यों मचा हंगामा ?

Pannalal Shakya Controversial: गुना से बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य के महिलाओं और युद्धों को लेकर दिए बयान पर मध्यप्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। बलराम महोत्सव के दौरान शाक्य ने रामायण, महाभारत और ऐतिहासिक युद्धों का उदाहरण देते हुए कहा कि युद्धों में महिलाएं नहीं, बल्कि पुरुष ही मारे गए। बयान के दौरान मंच पर मौजूद चांचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची ने तत्काल आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने भी बलिदान दिए हैं। इस पर दोनों विधायकों के बीच मंच पर ही तीखी नोकझोंक हो गई। पन्नालाल ने इतिहास के उदाहरण देते हुए दावा कर दिया कि युद्ध में सिर्फ पुरुष मारे जाते हैं और महिलाएं नहीं। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से ये भी कहने की कोशिश की कि सारे युद्ध महिलाओं की वजह से होते हैं।

Pannalal Shakya Controversial: उनके भाषण के दौरान भाजपा की ही महिला विधायक ने उन्हें टोका लेकिन पन्नालाल नहीं रुके। वहीं, शाक्य के बयान के बाद कांग्रेस ने भी बीजेपी पर निशाना साधा और इसे महिला सम्मान तथा धार्मिक भावनाओं से जुड़ा गंभीर मामला बताया।अब उनके बयान को महिला सम्मान और संवेदनशीलता से जोड़कर देखा जा रहा है। विपक्ष ने बयान पर विधायक से सफाई की मांग की है। ये कोई पहली बार नहीं है जब विधायक पन्नालाल शाक्य का कोई विवादित बयान सामने आया हो। इसके पहले भी उनके बयान राजनीतिक गलियारों में सुर्खियां बनते रहे हैं। ऐसे में मुद्दा सिर्फ एक बयान का नहीं, बल्कि उस सोच का है, जिसमें युद्ध के दौरान महिलाओं की पीड़ा और बलिदान को नजरअंदाज किए जाने के सवाल उठ रहे हैं।

भारत दौरे पर Belgium PM का ट्रंप पर तंज, बोले- टैरिफ नीति में आज फैसला, कल वापसी और फिर शनिवार को बदलाव

Belgium: बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने अमेरिका की बदलती व्यापार

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. BJP ऑफिस में

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. ओंकारेश्वर में

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर