,

Kishanpur Power Cut Protest: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का बिजली कार्यालय पर हल्लाबोल, 24 घंटे सप्लाई की मांग

Bhind Teachers E-Attendance

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Kishanpur Power Cut Protest बिजली की लगातार कटौती से परेशान किशनपुर गांव के करीब एक सैकड़ा ग्रामीणों ने बुधवार को बिजली विभाग के एसई कार्यालय पहुंचकर घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की।

आबादी फीडर से हटाकर पंप फीडर से जोड़ने का आरोप

Kishanpur Power Cut Protest ग्रामीणों का आरोप है कि करीब एक साल पहले बिजली विभाग ने गांव की बिजली लाइन को आबादी फीडर से हटाकर पंप फीडर से जोड़ दिया था। उनका कहना है कि बारिश के दौरान पंप फीडर पर बार-बार बिजली बंद होने के कारण किशनपुर में रोजाना केवल 6 से 7 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक, आसपास के अन्य गांवों को आबादी फीडर से करीब 24 घंटे बिजली मिल रही है, जबकि किशनपुर के लोगों को लगातार कटौती का सामना करना पड़ रहा है।

बिजली संकट से पेयजल और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

Kishanpur Power Cut Protest ग्रामीणों ने बताया कि बिजली की कम आपूर्ति का सीधा असर पेयजल व्यवस्था पर पड़ रहा है। बिजली नहीं रहने से पानी की मोटरें नहीं चल पा रही हैं, जिससे गांव में पेयजल संकट की स्थिति बन रही है।

वहीं, बिजली कटौती के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब आसपास के गांवों को पर्याप्त बिजली मिल रही है तो किशनपुर को इस समस्या का सामना क्यों करना पड़ रहा है।

मांग पूरी नहीं हुई तो विधानसभा अध्यक्ष से शिकायत की चेतावनी

Kishanpur Power Cut Protest ग्रामीणों ने मांग की है कि किशनपुर को दोबारा आबादी फीडर से जोड़ा जाए और गांव में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे ग्वालियर पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से शिकायत करेंगे। जरूरत पड़ने पर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी भी दी गई है।

विभाग ने जल्द समाधान का दिया भरोसा

Kishanpur Power Cut Protest बिजली विभाग के महाप्रबंधक एलएन पाटीदार ने बताया कि किशनपुर के ग्रामीण बिजली कटौती की शिकायत लेकर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि गांव के लिए एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की जा रही है, जिसे मुख्य आबादी वाले फीडर से जोड़ने की तैयारी है।

अधिकारी के मुताबिक, बारिश के कारण फिलहाल लाइन का काम करने में दिक्कत आ रही है, लेकिन जल्द ही गांव की बिजली समस्या का स्थायी समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

Read this: IND vs SL: ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, WTC में शुभमन गिल को छोड़ा पीछे; बने भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

भारत दौरे पर Belgium PM का ट्रंप पर तंज, बोले- टैरिफ नीति में आज फैसला, कल वापसी और फिर शनिवार को बदलाव

Belgium: बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने अमेरिका की बदलती व्यापार

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. BJP ऑफिस में

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. ओंकारेश्वर में

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर