,

Pilibhit Student Harassment Case: पीलीभीत में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया पॉक्सो केस

Pilibhit Student Harassment Case

रिपोर्टर:-निजाम अली

Pilibhit Student Harassment Case जहानाबाद थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही नाबालिग छात्राओं से कथित छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद आरोपी थाने में हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया।

बाइक से पीछा कर अश्लील हरकतें करने का आरोप

Pilibhit Student Harassment Case पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 7 बजे एक गांव की 14 वर्षीय छात्रा अपनी सहेलियों के साथ स्कूल जा रही थी। इसी दौरान बिलई हाईवे के पास पसियापुर निवासी अहमद नवी (25) बाइक से छात्राओं का पीछा करने लगा।

आरोप है कि युवक ने छात्राओं के आसपास बाइक दौड़ाई, अश्लील टिप्पणियां कीं और आपत्तिजनक इशारे किए। घटना के बाद छात्राओं ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी जानकारी दी।

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Pilibhit Student Harassment Case परिजन छात्राओं को लेकर जहानाबाद थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 75 और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मामला दर्ज किया।

इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष जयशंकर सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

गुंडा एक्ट और जिलाबदर की तैयारी

Pilibhit Student Harassment Case पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। आरोपी के आपराधिक इतिहास और मामले में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ गुंडा एक्ट और जिलाबदर की कार्रवाई शुरू करने की प्रक्रिया भी चल रही है। अधिकारियों ने कहा कि छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Read this: Bhojpur Liquor Smuggling : भोजपुर में 14 चक्का ट्रक से 6 लाख की अवैध विदेशी शराब बरामद, गिट्टी के नीचे छिपाकर ले जा रहा था तस्कर

भारत दौरे पर Belgium PM का ट्रंप पर तंज, बोले- टैरिफ नीति में आज फैसला, कल वापसी और फिर शनिवार को बदलाव

Belgium: बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने अमेरिका की बदलती व्यापार

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. BJP ऑफिस में

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. ओंकारेश्वर में

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के