,

बोकारो: कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह की गिरफ्तारी के बाद समर्थकों में आक्रोश

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bokaro: Anger among supporters after arrest of Congress MLA Shweta Singh

सर्किट हाउस के बाहर जमकर किया विरोध

बोकारो, संवाददाता:
कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह की कल रात हुई गिरफ्तारी के बाद बोकारो में राजनीतिक तापमान तेजी से बढ़ गया है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर समर्थकों में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। वर्तमान में श्वेता सिंह को बोकारो के सर्किट हाउस में रखा गया है, जहां बड़ी संख्या में उनके समर्थक जुटकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

विरोध कर रहे समर्थकों ने प्रशासन की कार्रवाई को तानाशाही और हिटलरशाही बताया है। उनका कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठी विधायक को गिरफ्तार करना लोकतंत्र की हत्या के समान है। यह कार्रवाई विस्थापितों के अधिकारों को कुचलने के लिए की गई है, जो किसी भी तरह से न्यायसंगत नहीं है।

समर्थकों ने ऐलान किया है कि वे किसी कीमत पर श्वेता सिंह को जेल नहीं जाने देंगे। उन्होंने कहा कि यदि विस्थापितों के हक के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन करना अपराध है, तो हम सब जेल जाने को भी तैयार हैं।

एक समर्थक ने कहा,
“जब हम अपने अधिकारों के लिए भी प्रबंधन से बात नहीं कर सकते, तो आखिर कहां जाएं? श्वेता सिंह ने विस्थापितों की आवाज उठाई और उन्हें ही गिरफ्तार कर लिया गया, यह पूरी तरह अन्यायपूर्ण है।”

लोगों का यह भी कहना है कि प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट संवाद या वार्ता की कोशिश नहीं की गई, जिससे यह सवाल खड़ा होता है कि बातचीत की पहल क्यों नहीं हुई।

घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकड़ सकता है।

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस