रिपोर्ट- कुशाल चोपड़ा
बीजापुर: जिले से बड़ी खबर, माओवादियों की एक और नापाक कोशिश सुरक्षा बलों ने समय रहते नाकाम कर दी है। थाना भैरमगढ़ क्षेत्रांतर्गत चिहका–उसपरी मार्ग पर लगभग 10 किलोग्राम का शक्तिशाली IED बरामद कर उसे सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया। भैरमगढ़ थाना और बीजापुर बीडीएस की संयुक्त टीम उसपरी क्षेत्र में नियमित गश्त-सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान मार्ग के किनारे इलेक्ट्रिक तार दिखाई दिया। संदेह होने पर इलाके की सघन तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों को एक स्टील टिफिन में छिपाया गया 10 किलो का कमांड IED मिला। यह विस्फोटक सुरक्षा बलों के मूवमेंट को निशाना बनाने की नीयत से प्लांट किया गया था।
बीडीएस टीम ने तकनीकी सावधानी बरतते हुए मौके पर ही IED को सुरक्षित ढंग से नष्ट कर दिया, जिससे बड़ी वारदात टल गई।
ऑपरेशन सफल, बड़ा हादसा टला
सुरक्षा बलों की मुस्तैदी की वजह से एक बड़ा हमला रोक दिया गया। माओवादी लगातार सुरक्षा बलों की गतिविधियों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सतर्क जवान उनकी हर चाल को विफल कर रहे हैं।





