,

Bihiya ROB Closed: बिहिया आरओबी बंद होने से बढ़ी परेशानी, सिंगल रास्ते पर भारी वाहनों की आवाजाही से लोगों में नाराजगी

Bihiya ROB Closed

Report: Neha gupta

Bihiya ROB Closed भोजपुर जिले के बिहिया स्थित डीडीयू–पटना रेलखंड के रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाए जाने के बाद स्थानीय लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। ओवरब्रिज बंद होने के कारण बड़े मालवाहक वाहन अब वैकल्पिक मार्ग के रूप में बाजार क्षेत्र के सिंगल रास्ते का उपयोग कर रहे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

Bihiya ROB Closed दुर्घटना की आशंका से चिंतित स्थानीय निवासी

Bihiya ROB Closed स्थानीय लोगों का कहना है कि संकरे मार्ग पर लगातार भारी वाहनों की आवाजाही के कारण आम नागरिकों, दुकानदारों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार क्षेत्र में भीड़भाड़ के बीच बड़े वाहनों के गुजरने से हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि इस स्थिति से दैनिक आवागमन प्रभावित हो रहा है और सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बढ़ गई हैं।

Bihiya ROB Closed थाने में आवेदन देकर की कार्रवाई की मांग

समस्या को लेकर बिहिया नगर के निवासियों ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर बाजार क्षेत्र के सिंगल मार्ग पर भारी एवं मालवाहक वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक रेलवे ओवरब्रिज पूरी तरह से चालू नहीं हो जाता, तब तक प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।

जानकारी के अनुसार रेलवे ओवरब्रिज में दरार आने के बाद सुरक्षा कारणों से रेलवे और संबंधित विभाग द्वारा भारी मालवाहक वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। हालांकि, इसके चलते क्षेत्र में यातायात का दबाव बढ़ गया है और स्थानीय लोग जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।

Read this: Abbas Araghchi: मक्का रक्षा समझौते पर ईरान की प्रतिक्रिया, अरागची बोले- मुस्लिम देश एकजुट हों तो हर चुनौती का सामना संभव

USA में अचानक थम गई हवाई यातायात की रफ्तार, 22 ATC केंद्रों में तकनीकी खराबी से सभी उड़ानों पर लगी रोक

USA: अमेरिका में शुक्रवार दोपहर हवाई यातायात व्यवस्था अचानक प्रभावित हो गई।…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दिन में हल्की गर्मी और रात में बढ़ी…

MP: Top 10

MP: 1. मध्य प्रदेश में 15 नवंबर के बाद और बढ़ेगी सर्दी,…

Chanakya Neeti: दुश्मनों को मात देने के लिए अपनाएं ये 4 रणनीतियां, बिना ताकत लगाए जीत सकते हैं हर बाजी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 नवंबर 2026, शनिवार का दिन कई राशियों के…

राहुल गांधी फोन टैपिंग : राहुल का नया आरोप, मोदी टैप करा रहे फोन, बीजेपी का पलटवार ?

रिपोर्ट- कमलेश चौबे राहुल गांधी फोन टैपिंग : नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Destination Cabinet से बढ़ता क्षेत्रीय विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, विकास और रोजगार

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Destination Cabinet : भोपाल, मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित…