,

बिहार: महिला रोजगार योजना की तीसरी किस्त 6 अक्टूबर को होगी जारी, इन बातों का रखें ध्यान वरना रुक सकता है पैसा

Bihar: The third installment of the Women's Employment Scheme will be released on October 6th. Keep these things in mind or the money may be withheld.

by: vijay nandan

पटना: बिहार सरकार की महिला रोजगार योजना (Mahila Rojgar Yojana) के तहत महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक सहायता की अगली किस्त 6 अक्टूबर 2025 को जारी की जाएगी। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को ₹10,000 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। सरकार अब तक दो किस्तें जारी कर चुकी है, जबकि तीसरी किस्त कल ट्रांसफर की जाएगी।

अब तक दो किस्तें मिल चुकी हैं

राज्य सरकार ने बताया कि दो किस्तें पहले ही लाभार्थियों के खातों में भेजी जा चुकी हैं। हालांकि कुछ महिलाओं के खाते में पैसा नहीं पहुंचा है। इसका कारण बैंक खाते की निष्क्रियता, अधूरी ई-केवाईसी या गलत विवरण बताया जा रहा है। सरकार ने साफ कहा है कि पैसे फेज़-वाइज (चरणों में) भेजे जा रहे हैं ताकि प्रत्येक लाभार्थी तक राशि सुरक्षित तरीके से पहुँचे।

अगली किस्त 6 अक्टूबर 2025 को जारी की जाएगी। इसके बाद किस्तें निम्नलिखित तारीखों पर भेजी जाएंगी:
17 अक्टूबर, 24 अक्टूबर, 31 अक्टूबर, 7 नवंबर, 14 नवंबर, 21 नवंबर, 28 नवंबर, 5 दिसंबर, 12 दिसंबर, 19 दिसंबर और 26 दिसंबर 2025। हर शुक्रवार को किस्त जारी करने की प्रक्रिया तय की गई है।

पैसा पाने के लिए क्या जरूरी है

जिन महिलाओं के खाते में अब तक राशि नहीं आई है, उन्हें सलाह दी गई है कि
वे: अपना बैंक खाता सक्रिय रखें
ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी करें
आधार और मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक करें
अगर किसी जानकारी में त्रुटि है या केवाईसी अधूरी है, तो राशि रुक सकती है।

समस्या होने पर क्या करें

अगर ₹10,000 की किस्त अब तक नहीं मिली है, तो सबसे पहले अपने बैंक खाते का स्टेटस जांचें।
यदि समस्या बनी रहे तो:

नज़दीकी बैंक शाखा से संपर्क करें
संबंधित प्रखंड कार्यालय या महिला रोजगार योजना के विभाग में शिकायत दर्ज कराएं
या फिर सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायत भेजें

किन्हें मिल रहा योजना का लाभ

यह योजना केवल उन्हीं महिलाओं के लिए है:
जो स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) से जुड़ी हैं
जिनका नाम बीपीएल सूची (गरीबी रेखा से नीचे) में दर्ज है
अगर कोई महिला समूह से जुड़ी नहीं है या बीपीएल कार्ड नहीं है, तो वह इस योजना की पात्र नहीं मानी जाएगी।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

महिला रोजगार योजना सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का एक बड़ा प्रयास है। सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाएं इस योजना के माध्यम से अपना रोजगार शुरू कर सकें और आर्थिक रूप से मज़बूत बनें।

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…