By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > खेल > IND vs AFG 2nd ODI : गिल का शानदार अर्धशतक, रोहित बड़ी पारी से चूके; भारत ने संभाली पारी
खेल

IND vs AFG 2nd ODI : गिल का शानदार अर्धशतक, रोहित बड़ी पारी से चूके; भारत ने संभाली पारी

Swadesh News
Last updated: June 17, 2026 3:00 pm
By Swadesh News
Share
3 Min Read
IND vs AFG 2nd ODI shubman gill fifty score update
IND vs AFG 2nd ODI shubman gill fifty score update
SHARE

IND vs AFG 2nd ODI : लखनऊ। अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआती झटके के बाद टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि रोहित शर्मा अर्धशतक से महज दो रन पहले पवेलियन लौट गए।

Contents
IND vs AFG 2nd ODI : भारतीय टीम में तीन बदलावIND vs AFG 2nd ODI : सीरीज में भारत आगे

इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल केवल 4 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी कर पारी को संभाला।

रोहित ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों में 48 रन बनाए, लेकिन अर्धशतक पूरा करने से पहले ही अपना विकेट गंवा बैठे। वहीं कप्तान शुभमन गिल ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए तेजी से रन जुटाए और 38 गेंदों में फिफ्टी पूरी की।

17 ओवर की समाप्ति तक भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए थे। उस समय शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद थे।

IND vs AFG 2nd ODI : भारतीय टीम में तीन बदलाव

दूसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में तीन परिवर्तन किए गए हैं। युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को डेब्यू का मौका मिला है। वहीं कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल की भी टीम में वापसी हुई है। दूसरी ओर नीतीश रेड्डी, हर्ष दुबे और प्रसिद्ध कृष्णा को इस मुकाबले में जगह नहीं मिली।

IND vs AFG 2nd ODI : सीरीज में भारत आगे

तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम फिलहाल 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। धर्मशाला में खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर सीरीज में बढ़त हासिल की थी।

IND vs AFG 2nd ODI : दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत- रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

अफगानिस्तान- रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेलिया खरोटे, मोहम्मद सलीम, अल्लाह गजनफर, बिलाल सामी।

ये भी जानिए Gold Silver Price 17 June 2026 : सोना 800 रुपये तक टूटा, चांदी में भी बड़ी गिरावट, जानिए आपके शहर के ताजा भाव

TAGGED:IND vs AFG Live ScoreIndia Cricket TeamIndia vs Afghanistan 2nd ODIRohit Sharma BattingShubman Gill Fifty
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Pin Postखेल

Harry Brook Record : भारत के खिलाफ हैरी ब्रूक का बड़ा कारनामा, 229 रन बनाकर तोड़ा निकोलस पूरन का रिकॉर्ड

By Abhishek Singh
ENG W vs IND W: हरमनप्रीत कौर ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में फिफ्टी लगाने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर
Pin Postखेल

Harmanpreet Kaur Lords : हरमनप्रीत कौर का लॉर्ड्स में ऐतिहासिक कारनामा, टेस्ट-वनडे-T20 तीनों में बनाया रिकॉर्ड

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
खेल

IND vs ENG 4th T20 Playing XI : क्या आज संजू सैमसन की होगी वापसी? तिलक वर्मा और वरुण चक्रवर्ती पर गिर सकती है गाज

By Abhishek Singh
खेल

IND vs ENG 3rd T20I : 125 रन से हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- ‘यह प्रदर्शन बिल्कुल स्वीकार्य नहीं’

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?