By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > Pin Post > Gold Silver Price 17 June 2026 : सोना 800 रुपये तक टूटा, चांदी में भी बड़ी गिरावट, जानिए आपके शहर के ताजा भाव
Pin Postव्यापार - रोज़गार

Gold Silver Price 17 June 2026 : सोना 800 रुपये तक टूटा, चांदी में भी बड़ी गिरावट, जानिए आपके शहर के ताजा भाव

Swadesh News
Last updated: June 17, 2026 12:41 pm
By Swadesh News
Share
3 Min Read
27 जून 2026 के सोना-चांदी के ताजा भाव, 24 कैरेट सोना 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.40 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार करती हुई।
27 जून 2026 को सोना और चांदी की कीमतों में बदलाव, खरीदारी से पहले जरूर जांचें अपने शहर का ताजा रेट।
SHARE

Gold Silver Price 17 June 2026 : नई दिल्ली। घरेलू वायदा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश विकल्पों से थोड़ा घटा है। इसका असर सर्राफा और वायदा बाजार दोनों में दिखाई दिया।

Contents
Gold Silver Price 17 June 2026 : एमसीएक्स पर सोने-चांदी में गिरावटGold Silver Price 17 June 2026 : प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भावGold Silver Price 17 June 2026 : सर्राफा बाजार का हालGold Silver Price 17 June 2026 : क्यों आई गिरावट?Gold Silver Price 17 June 2026 : निवेशकों के लिए क्या संकेत?Read More Chanakya Thoughts on Fear : आचार्य चाणक्य ने इंसान के डर के बारे में ये 5 मुख्य मंत्र बताए

Gold Silver Price 17 June 2026 : एमसीएक्स पर सोने-चांदी में गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले कमजोर खुला। कारोबार के दौरान इसमें करीब 800 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं चांदी भी शुरुआती कारोबार में 1,300 रुपये से अधिक फिसल गई।

सुबह के कारोबार में सोना 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखाई दिया, जबकि चांदी 2.49 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी रही।

Gold Silver Price 17 June 2026

Gold Silver Price 17 June 2026 : प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव

शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम) 18 कैरेट (10 ग्राम)

इंदौर ₹1,51,150 ₹1,38,550 ₹1,13,370
भोपाल ₹1,51,150 ₹1,38,550 ₹1,13,370
दिल्ली ₹1,51,250 ₹1,38,650 ₹1,13,470
मुंबई ₹1,51,100 ₹1,38,500 ₹1,13,320
कोलकाता ₹1,51,100 ₹1,38,500 ₹1,13,320
चेन्नई ₹1,53,060 ₹1,40,300 ₹1,17,500
लखनऊ ₹1,51,250 ₹1,38,650 ₹1,13,470
कानपुर ₹1,51,250 ₹1,38,650 ₹1,13,470
पटना ₹1,51,150 ₹1,38,550 ₹1,13,370
जयपुर ₹1,51,250 ₹1,38,650 ₹1,13,470

Gold Silver Price 17 June 2026 : सर्राफा बाजार का हाल

खुदरा बाजार में भी सोने की कीमतों में नरमी दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना करीब 270 रुपये सस्ता होकर 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह 22 कैरेट सोने में लगभग 250 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। 18 कैरेट सोना भी कमजोर होकर निचले स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया।

वहीं चांदी की कीमतों में फिलहाल स्थिरता बनी हुई है और यह करीब 2.65 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही है।

Gold Silver Price 17 June 2026 : क्यों आई गिरावट?

विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिम एशिया में हालात सामान्य होने की उम्मीद से वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव बना है। तेल सस्ता होने से महंगाई को लेकर चिंताएं कम हुई हैं। ऐसे में निवेशकों ने सोने जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में मुनाफावसूली की, जिससे कीमतों पर दबाव देखने को मिला।

Gold Silver Price 17 June 2026 : निवेशकों के लिए क्या संकेत?

बाजार जानकारों का कहना है कि सोने और चांदी में फिलहाल उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। वैश्विक घटनाक्रम, डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल की चाल आने वाले दिनों में कीमती धातुओं की दिशा तय करेंगे। ऐसे में निवेशकों को खरीदारी से पहले बाजार के रुझान पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

Read More Chanakya Thoughts on Fear : आचार्य चाणक्य ने इंसान के डर के बारे में ये 5 मुख्य मंत्र बताए

TAGGED:Hindi NewsTODAY NEWSभारत में सोना चांदी के दाम
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Facebook Down भारत समेत कई देशों में Facebook ठप, हजारों यूजर्स प्रभावित
Pin Postव्यापार - रोज़गार

Facebook Outage : दुनियाभर में हजारों यूजर्स को हुई परेशानी, Meta ने कहा- जल्द होगी समस्या दूर

By Swadesh News
Pin Postमध्यकाल

PM Fasal Bima Yojana : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि अंतरित,किसानों का सुरक्षा कवच, PM फसल बीमा योजना

By Abhishek Singh
Police take major action
उत्तर प्रदेश

Police take major action: जालौन में 467 लीटर अवैध कच्ची शराब नष्ट, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

By Yoganand Shrivastava
Child Murder Case
उत्तर प्रदेश

Child Murder Case: 4 वर्षीय बेटे की हत्या मामले में मां को उम्रकैद, अदालत ने लगाया 60 हजार रुपये का जुर्माना

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?