,

रायसेन ब्रेकिंग: बरेली के नयागांव में 50 साल पुराना पुल ढहा, 10 लोग घायल — 4 बाइक सहित नीचे गिरे, एक गंभीर घायल भोपाल रेफर

Report: Ram yadav

रायसेन: जिले के बरेली क्षेत्र के नयागांव में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। करीब 50 साल पुराना पुल अचानक ढहने से निर्माण कार्य कर रहे मजदूर और गुजर रहे वाहन नीचे गिर गए। हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर किया गया है।

पुल पर चल रहा था काम, नीचे सेंटिंग लगाकर बनाए जा रही थी संरचना

नकारी के अनुसार, एमपीआरडीसी पुराने क्षतिग्रस्त पुल पर ही सड़क बनाकर यातायात चालू रखे हुए था।
इस दौरान पुराने चालू पुल के नीचे सेंटिंग लगाकर काम चल रहा था। तभी अचानक पुल का हिस्सा भरभराकर गिर गया।

मजदूर और बाइक सवार नीचे गिरे

  • मौके पर 8 लेबर काम कर रही थीं, जो पुल टूटते ही नीचे गिर गईं।
  • इसी दौरान 4 बाइक भी पुल के साथ नीचे जा गिरीं।
  • कुल 10 लोग घायल हुए हैं।

प्रशासन आला अधिकारी मौके पर पहुंचे

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया।

  • कलेक्टर और एसपी रायसेन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
  • राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी है।

नया पुल नहीं बना, पुराने क्षतिग्रस्त पुल पर ही सड़क चालू

स्थानीय लोगों का आरोप है कि एमपीआरडीसी ने

  • नया पुल नहीं बनाया,
  • बल्कि क्षतिग्रस्त पुराने पुल पर सड़क बनाकर यातायात शुरू कर दिया,
    जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ था और आज बड़ा हादसा हो गया।

Madhya Pradesh में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना और हरदा के SP बदले

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…

Naseeruddin Shah के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर विवाद, किरेन रिजिजू ने बताया लोकतंत्र के लिए खतरा

Naseeruddin Shah: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो सामने…

CJP से 50 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

CJP : दिल्ली हाईकोर्ट में यह जनहित याचिका अधिवक्ता राकेश कुमार सैनी…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में चक्रवात 'अर्नब' का…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें. 1. तूफान 'अर्नब' से मध्य…